फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil Murder Case, Murder took place on suspicion of triangular love affair

Ronil Murder Case: त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के शक में हुई थी हत्या, छात्रा को बहन मानता था रोनिल

Wed, 07 Dec 2022 06:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 06:02 AM IST
सार

रोनिल हत्याकांड में नए सिरे से जांच शुरू करने के बाद पुलिस के हाथों सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी को शंका थी कि रोनिल का उसकी प्रेमिका से प्रेम संबंध है। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Ronil Murder Case, Murder took place on suspicion of triangular love affair
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के श्यामनगर में हुए छात्र रोनिल सरकार (18) हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में उसके परिचित ने ही रोनिल को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ कर पुलिस सुबूत भी इकट्ठा कर रही है।

विज्ञापन

बुधवार को पुलिस प्रेसवार्ता कर वारदात का खुलासा कर सकती है। श्यामनगर डी ब्लॉक निवासी संजय सरकार का बेटा रोनिल डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल की श्यामनगर शाखा से 12वीं की पढ़ाई कर रहा था। 31 अक्तूबर 2022 को वह स्कूल गया था। छुट्टी के बाद से वह लापता हो गया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन चंदारी के जंगल में रेलवे ट्रैक किनारे रोनिल का शव पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। करीब एक महीने से ज्यादा का वक्त बीतने के बाद पुलिस हत्याकांड के खुलासे के करीब है। हालांकि मामले की अभी भी जांच जारी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक चंदारी के जंगल के पास स्थित बस्ती में रहने वाले विकास यादव नाम के शख्स ने वारदात को अंजाम दिया था। उसको शक था कि उसकी प्रेमिका से रोनिल का प्रेम प्रसंग है। इसलिए उसने साजिश रचकर रोनिल को मौत के घाट उतार दिया।

छात्रा को बहन मानता था रोनिल
वारदात का खुलासा सर्विलांस व छात्रा व विकास के व्हाट्सएप चैट के जरिये हुआ है। हत्या का खुलासा हुआ तो, पुलिस अफसरों से लेकर रोनिल के परिजन हैरान रह गए। रोनिल के पिता संजय सरकार ने बताया कि जिस छात्रा से रोनिल का प्रेस प्रसंग आरोपी समझ रहा था।

दरअसल रोनिल उसको अपनी बहन मानता था। इस बात की पुष्टि छात्रा ने भी की। उसने बताया कि विकास शक करता था। कई बार उसने इसको लेकर सफाई भी दी, लेकिन उसके दिमाग में सनक चढ़ी थी। वह मानने को तैयार ही नहीं होता था।

पुलिस को आशंका और भी लोग शामिल
विकास ने अभी तक अपनी ही भूमिका हत्याकांड में कबूली है, लेकिन पुलिस व पीड़ित परिजनों का कहना है कि अकेले किसी की हत्या करना आसान नहीं होता है। आशंका है कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। इसलिए पुलिस और तहकीकात कर रही है।

पिता बोले- आरोपी को फांसी हो
वारदात के बाद से रोनिल के पिता संजय सरकार व उनकी मां गुमसुम है। वह हर दिन बस यही इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब वो दिन आएगा जब उनके इकलौते बेटे के कातिल पकड़े जाएंगे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान संजय सरकार लगातार मौजूद रहे।

खुलासे पर संतुष्ट भी हैं। हालांकि उनका कहना है कि यह यकीन नहीं हो रहा है कि वारदात को सिर्फ एक ही आरोपी ने अंजाम दिया। एक दो और लोग भी शामिल हैं। संजय ने कहा कि मेरा इकलौता बेटा तो चला गया, अब मकसद है कि उसके कातिल को फांसी हो।

संदिग्ध पुलिस हिरासत में है। पूछताछ जारी है। साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।  -बीपी जोगदंड, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed