फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil Murder Case,  father threatened to commit suicide, said not being able to get justice for his son

Ronil Murder Case: रोनिल के पिता ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा- बेटे को इंसाफ नहीं दिला पा रहे...कोई चारा नहीं

Sat, 26 Aug 2023 12:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 26 Aug 2023 12:26 PM IST
सार

Kanpur Crime: शुक्रवार को प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में मृतक के परिजन जेसीपी से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
Ronil Murder Case,  father threatened to commit suicide, said not being able to get justice for his son
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रोनिल हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की कार्यप्रणाली से हताश पिता संजय सरकार ने मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने कड़े शब्दों का इस्तेमाल कर कहा है कि अब वह पत्नी के साथ आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गए हैं। श्यामनगर स्थित डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर के छात्र रोनिल सरकार की हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन

एक नवंबर 2022 को उसका शव चंदारी के जंगल में मिला था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी विकास यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।  रोनिल के पिता संजय सरकार ने तीन और आरोपितों के पर शक जताया था लेकिन पुलिस ने सेकेंड इनवेस्टिगेशन में भी उन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। रोनिल के पिता संजय सरकार ने इस पर मुख्यमंत्री पोर्टल में शिकायत की।

विज्ञापन

न्याय की कोई गुंजाइश नहीं बची है
इसमें कहा है कि दस महीने बीत जाने के बाद भी रोनिल की हत्या में सिर्फ एक आरोपी ही गिरफ्तार हुआ है।  आरोपी और उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। ऐसा लग रहा है कि न्याय की कोई गुंजाइश नहीं बची है। ऐसे में वह और उनकी पत्नी आत्महत्या के लिए मजबूर है, क्योंकि हम अपने बेटे को न्याय नहीं दिला पा रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में चुप है।

छात्र की हत्या में दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग
रोनिल सरकार की हत्या में शामिल अन्य आरोपियों खासकर हत्यारोपी विकास की महिला मित्र उन्नति पांडेय की गिरफ्तारी की मांग की है। रोनिल के पिता संजय सरकार और मां मीता ने सीएम को पत्रलिखकर न्याय दिलाने की मांग की है। आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन

जेसीपी बोले- हत्या में शामिल हर शख्स को भेजा जाएगा जेल
शुक्रवार को प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में मृतक के परिजन जेसीपी से मिलने पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। संजय ने कहा की पुलिस की लापरवाही के कारण हत्यारोपी विकास को जमानत भी मिल गई थी। जेसीपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। हत्या में शामिल हर शख्स को जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed