फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ronil Murder Case, evidence of murder found in Watsapp chat

Ronil Murder: छात्रा ने लिखा...रोनिल नहीं मिल रहा, तो विकास ने जाहिर की खुशी, चैट में मिले हत्याकांड के सुबूत

Wed, 07 Dec 2022 06:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 06:29 AM IST
सार

रोनिल हत्याकांड में पुलिस ने छात्रा और विकास के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट रिकवर की तब एक-एक करके राज खुलते चले गए। वहीं, सर्विलांस टीम को विकास का नंबर घटनास्थल पर वारदात के दिन सक्रिय मिला है।

विज्ञापन
Ronil Murder Case, evidence of murder found in Watsapp chat
रोनिल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रोनिल सरकार हत्याकांड का खुलासा सर्विलांस और व्हाट्सएप चैट के जरिये हुआ। सर्विलांस के जरिये संदिग्ध नंबर मिले। इससे छात्रा व आरोपी विकास तक पुलिस पहुंची। जब दोनों के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट रिकवर कराई गई, तो सुराग लगा और शक विकास पर गहराया।

विज्ञापन

विकास से कई राउंड की पूछताछ होती रही। आखिर में वह टूट गया और वारदात कबूली। एक-एक राज वह उगलता रहा। पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद रंजिश, आशनाई समेत अन्य कई पहलुओं पर जांच कर रही थी। हर बार आखिर में जाकर जांच दिशाहीन हो जाती थी।
विज्ञापन

जब रोनिल के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली गई, तो सर्विलांस की टीम ने उससे रोनिल के संपर्क में रहने वाली छात्रा का नंबर मिला। वह उसके दसवीं में पढ़ता था। पुलिस ने छात्रा से कई बार पूछताछ की। जब छात्रा के मोबाइल नंबर की डिटेल निकाली, तो उसमें विकास यादव का नंबर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विलांस टीम ने विश्लेषण शुरू किया, तो विकास का नंबर घटनास्थल पर वारदात के दिन सक्रिय मिला। इससे विकास पर शक गहरा गया। करीब दो सप्ताह पहले उसको पुलिस ने उठाया था, लेकिन उसने मुंह नहीं खोला था। पुलिस के पास कोई खास साक्ष्य भी नहीं था।

तब कुछ दिन पहले पुलिस ने हैदराबाद से साइबर एक्सपर्ट की टीम बुलाई। टीम ने छात्रा व विकास के मोबाइल की व्हाट्सएप चैट रिकवर की। इसमें हत्याकांड से संबंधित साक्ष्य कैद थे। जब वह सामने आए तो फिर पुलिस ने विकास पर सख्ती की। इसके बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस छात्रा की भूमिका की भी जांच कर रही है।

छात्रा ने लिखा...रोनिल नहीं मिल रहा, विकास ने जाहिर की खुशी
छात्रा रोनिल के घर से कुछ दूरी पर ही रहती है। 31 अक्तूबर की शाम उसको भी पता चल गया था कि रोनिल लापता है। तब वह भी परेशान थी। इसकी जानकारी उसने विकास को व्हाट्सएप मैसेज पर दी। जिसमें उसने लिखा कि रोनिल गायब हो गया है, वह कहीं नहीं मिल रहा है।

इसके रिप्लाई में विकास ने स्माइल की इमोजी बनाकर भेजी थी। छात्रा एक बार तो चकित हुई थी, लेकिन उसको लगा कि चूंकि विकास, रोनिल से चिढ़ता था। शायद इसलिए उसने ऐसा रिप्लाई किया है। पुलिस को ऐसी कई अहम चैट मिली। इससे शक यकीन में बदलता चला गया।

आशंका...और भी लोग हैं शामिल
विकास अभी तक अपनी ही भूमिका हत्याकांड में कबूली है, लेकिन पुलिस व पीड़ित परिजनों का कहना है कि अकेले किसी की हत्या करना आसान नहीं होता है। आशंका है कि इसमें एक से अधिक लोग शामिल रहे होंगे। इसलिए पुलिस और तहकीकात कर रही है। विकास से इस संबंध में पूछताछ जारी है।

बहुत ही जद्दोजहद के बाद खुलासे तक पहुंची पुलिस

  • सवा महीने बाद वारदात का खुलासा हो सका।
  • थाने की टीम ने तफ्तीश की।
  • क्राइम ब्रांच को लगाया गया।
  •  एक सप्ताह पहले ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की विशेष टीम ने तफ्तीश शुरू की थी।

  • छह अलग-अलग टीमें काम कर रही थीं, जिसमें करीब 50 पुलिसकर्मी थे।
  • ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर खुद केस की मॉनिटरिंग करते रहे।
  • 100 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले गए।
  • करीब 60 संदिग्धों से पूछताछ हुई।
  • आखिर में हैदराबाद की एक्सपर्ट साइबर टीम को भी लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed