फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery report against 15-20 policemen including police chief in charge of crime branch

थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत 15-20 पुलिसवालों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट

Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Robbery report against 15-20 policemen including police chief in charge of crime branch
जेवर, राइफल और नकदी लूटने का आरोप
इटावा इकदिल थाने में कार्यरत रहे थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत 15-20 पुलिस कर्मियों के खिलाफ डकैती की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट के आदेश पर यह रिपोर्ट शुक्रवार को इकदिल थाने में लिखी गई। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट करने के साथ ही जेवर, नकदी, राइफल व अन्य सामान लूटा था। विरोध पर परिवार के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया था। तत्कालीन थानाध्यक्ष वर्तमान में बकेवर में इसी पद पर तैनात हैं।  
विज्ञापन


थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मियों के खिलाफ इटावा कांकरपुरा गांव के आशीष कुमार पुत्र संजीव कुमार ने कोर्ट में गुहार लगाई थी। आरोप के मुताबिक 25 सितंबर 2016 को आशीष कुमार अपने परिवार के साथ घर पर थे। रात करीब 11 बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। उन्होंने बदमाश समझकर यूपी 100 पर सूचना दे दी। लगातार खटखटाए जाने पर उन्होंने दरवाजा खोल दिया। तब तत्कालीन इकदिल थाना प्रभारी आलोक राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी के अलावा 15-20 पुलिस कर्मी घर में घुस गए। पुलिस ने घर में तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


अलमारी का ताला तोड़ दिया। उसमें रखी पिता की लाइसेंसी राइफल, 24 हजार रुपये नकद, जंजीर, हार, अंगूठी आदि लूट लिए। घर में रखा बिजली का तार, इंसूलेटर आदि भी उठा ले गए। मां, दादी व चाचा ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें पीटा। उसके चाचा मधुर को उठा ले गए और पुलिस मुठभेड़ का मामला दर्ज कर मधुर को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष के अनुसार उन्होंने इस संबंध में थाने और फिर एसएसपी से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस वजह से कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद इकदिल थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed