फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery in second house of CRPF jawan

सीआरपीएफ जवान के दूसरे घर में चोरी

Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Robbery in second house of CRPF jawan
डाग स्क्वाड के साथ जांच पड़ताल करते फारेंसिक टीम के सदस्य - फोटो : DEHAT
चौबेपुर (बिल्हौर)। क्षेत्र के मालौं गांव में सीआरपीएफ जवान की मौत के बाद रविवार रात चोरों ने मौका पाकर ओम नगर स्थित दूसरे मकान का ताला तोड़ कीमती सामान पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को न मिलने से नुकसान का आकलन नहीं हो सका।
विज्ञापन

मालूम हो कि मालौं गांव निवासी नन्हा कटेरिया के पुत्र सीआरपीएफ जवान सौरभ उर्फ सोनू को उसके साथियों ने मारपीट कर मरणासन्न कर दिया था, परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे स्कार्पियो से कुचला गया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजन देर शाम उसका शव गांव स्थित उसके पैतृक घर लेकर आए थे। इस दौरान फौजी के कस्बा चौबेपुर के ओमनगर मोहल्ला स्थित दूसरे मकान, जिसमें मौजूदा समय में सौरभ अपनी पत्नी वंदना के साथ रह रहा था। घर सूना देख रविवार रात चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे व कमरे का ताला तोड़ दिया और उसमें रखा कीमती सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

सुबह ताले टूटे देख पड़ोसियों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड बुलाए जाने के साथ फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए। फौजी के बड़े भाई राजन कठेरिया ने बताया कि घर के लोग भाई के अंत्येष्टि कार्यक्रम में व्यस्त रहे। जिसके कारण चोरी की घटना में हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो पाया है। बहू वंदना के जानकारी देने के बाद ही नुकसान का पता चल सकेगा। जिसके बाद मामले की तहरीर पुलिस को दी जाएगी। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी कृष्ण मोहन राय ने बताया कि फौजी के मकान का ताला टूटा मिला है, लेकिन घटना में क्या नुकसान हुआ है, इस बाबत कोई तहरीर अभी परिजनों की ओर से नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed