फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Robbery in Schendi kanpur

कोटेदार के घर डाका, कैश-कीमती सामान लूटकर भागे बदमाश, 1 को मारी गोली

Sat, 06 Oct 2018 08:26 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Oct 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Schendi kanpur
डेमो पिक
कानपुर: सचेंडी के पलरा गांव में शुक्रवार देर रात सशस्त्र बदमाशों ने कोटेदार छेदालाल कुशवाहा के घर पर धावा बोल दिया। कैश और कीमती सामान लूट रहे बदमाशों को उनके बेटे विनोद ने ललकारा तो वे फायरिंग करते हुए बाहर की ओर भागे। तभी, पड़ोसी ननका के टार्च जलाने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। ग्रामीणों के एकजुट होने पर बदमाश भाग गए। वहीं, अंगूठे में गोली लगने से ननका घायल हो गया। मौके से कारतूस के तीन खोखे मिले हैं।  
विज्ञापन


छेदालाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। देर रात छह-सात सशस्त्र बदमाश दीवार फांद कर घर में घुस आए। इसके बाद खिड़की की जाली काटकर कमरे में पहुंचे। यहां अलमारी में रखी नगदी और कीमती सामान समेटने लगे। बेटे विनोद के ललकारने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। इस पर बदमाश बाहर की ओर भागे तो पड़ोसी ननका ने टार्च की रोशनी बदमाशों की ओर की। इस पर बदमाश के गोली चलाने से ननका का अंगूठा छलनी हो गया। बदमाश छेदालाल के घर से 15 हजार रुपये और कीमती सामान लूटकर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


आधे घंटे बाद उठा फोन
बदमाशों के भागने के बाद ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को फोन किया। आधे घंटे बाद कंट्रोल रूम का फोन रिसीव हुआ। सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों को पकड़ने के बजाय पुलिस एक घंटे तक जांच-पड़ताल करती रही। फिर ननका को सचेंडी स्थित कन्हैया लाल अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही पर लापरवाही 
ग्रामीणों ने बताया कि छेदालाल के घर को निशाना बनाने से पहले बदमाश गांव के ही मुंशी और अवधेश के घर में घुसे थे। दोनों जगहों पर परिजनों के शोर मचाने पर बदमाश वहां से भाग निकले थे। इसकी सूचना मुंशी और अवधेश के पुलिस को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed