{"_id":"62bacd687978ad2cdc718b0f","slug":"robbery-in-general-ticket-house-built-on-platform-number-one-of-kanpur-central-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने जनरल टिकट घर में क्लर्क को धक्का देकर लूट, सवालों के घेरे में महिला हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने जनरल टिकट घर में क्लर्क को धक्का देकर लूट, सवालों के घेरे में महिला हेल्प डेस्क
Tue, 28 Jun 2022 03:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 28 Jun 2022 03:14 PM IST
सार
सेंट्रल स्टेशन के टिकट घर में लूट के मामले में जीआरपी के साथ आरपीएफ टीम भी सक्रिय है। कई जगह दबिश दी गई, कई लोगों से पूछताछ हुई पर अभी लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
कानपुर सेंट्रल स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बने जनरल टिकट घर में महिला क्लर्क से हुई डेढ़ लाख की लूट के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। कहा जा रहा कि लूट के बाद क्लर्क ने अगर शोर मचाया होता तो शायद लुटेरा पकड़ा जा सकता था। क्योंकि स्टेशन पर यात्री के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं टिकट घर के बगल में बनी महिला हेल्प डेस्क में तैनात दो सिपाहियों की भी लापरवाही सामने आ रही है। अनजान व्यक्ति अंदर कैसे चला गया, क्योंकि जनरल टिकट बाहर से मिलते हैं। इस तरफ से केवल टीटी, टीसी आदि कैश जमा करने जाते हैं। उधर, वारदात के दो महीने बाद भी लुटेरा गिरफ्त से दूर है। जीआरपी ने सीसीटीवी फु टेज खंगाले हैं।
विज्ञापन
फुटेज से पता चला है कि लुटेरा संगम एक्सप्रेस से उतरा और टिकट घर में घुस गया। इसके बाद काउंटर पर कैश गिन रही महिला क्लर्क को धक्का देकर कैश से भरा बैग लेकर पैदल यात्री पुल पर पहुंचा और घंटाघर की ओर भाग गया। जांच में यह बात सामने आई है कि महिला क्लर्क ने न तो हल्ला मचाया और न ही उसका पीछा किया। बगल के काउंटर पर बैठे बाबू अजय को घटना की जानकारी दी। बाबू ने ही कामर्शियल कंट्रोल को इसकी सूचना दी। वह भी अपनी सीट से उठे नहीं।
विज्ञापन
Trending Videos
संगम एक्सप्रेस से उतरा था लुटेरा
रेलवे की तरफ से लुटेरे की फोटो जगह-जगह चस्पा कर खोजबीन शुरू की गई है। छह-सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सीसीटीवी से यह भी पता चला है कि लुटेरा टोपी लगाए हुए है और पीठ पर बैग टांगे है। संगम एक्सप्रेस घटना वाले दिन रात लगभग 9:52 बजे आई थी। कैमरे में यह भी दिख रहा है कि कैश लूटने के बाद वह आरपीएफ की तरफ बने मेरी सहेली काउंटर और थाने के सामने से होते हुए दो मिनट रुकने के बाद पैदल पुल पर चढ़ गया। रेल बाजार निवासी महिला के मोहल्ले में भी पुलिस ने छानबीन की। चर्चा है कि लुटेरा रेलवे विभाग के अधिकारियों की कार्य शैली से परिचित है।

लूट के मामले में जीआरपी के साथ आरपीएफ टीम भी सक्रिय है। कई जगह दबिश दी गई, कई लोगों से पूछताछ हुई पर अभी लुटेरे का कोई सुराग नहीं लगा है। खोजबीन जारी है।- कमरुल हसन, डिप्टी एसपी, जीआरपी, कानपुर सेंट्रल