{"_id":"6ae214bdee53edb48d00934a","slug":"robbers-who-snatched-a-mobile-phone-and-fled-saw-their-bike-skid-both-were-injured-and-subsequently-arrested-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: मोबाइल छीन भागे लुटेरों की बाइक फिसली, दोनों घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: मोबाइल छीन भागे लुटेरों की बाइक फिसली, दोनों घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 28 Oct 2026 09:24 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:24 PM IST
सार
Kanpur News: आरोपियों के पास से चार मोबाइल बरामद हुए। एक आरोपी पर चोरी और जुआ खेलने का भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुरवा में कोपरगंज चौराहे के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे राहगीर का मोबाइल छीनकर भागे बाइक सवार दो लुटेरों का वाहन अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में तुषार रक्शेल उर्फ तुषार भारतीय (22) का सिर फट गया जबकि रिषभ रावत उर्फ रिशु (19) के पैर में चोट आई। गश्त पर मौजूद रायपुरवा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए चार मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन
रायपुरवा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर की रात कोपरगंज चौराहे के पास सरसौल निवासी राजा का मोबाइल लूट लिया गया। तेज रफ्तार में भागने के दौरान लुटेरों की बाइक फिसल गई। तुषार फजलगंज के सरोजनीनगर का रहने वाला है। रिषभ दर्शनपुरवा निवासी है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक तुषार के खिलाफ रायपुरवा थाने में मोबाइल छीनने के मामले के अलावा फजलगंज थाने में जुआ और जाजमऊ थाने में चोरी व चोरी की संपत्ति बरामद होने से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन