फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers looted three family in jalaun

बदमाशों के तांडव से थर्राया जालौन, लूटपाट करने के बाद कई राउंड फायरिंग कर भागे लुटेरे

Mon, 01 Apr 2019 05:15 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 01 Apr 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
robbers looted three family in jalaun
वारदात के बाद सहमें खड़े ग्रामीण
यूपी के जालौन जिले में करीब छह बदमाशों ने माधौगढ के कुरौती में तीन घरों को निशाना बनाया। बदमाश घरों से नगदी व जेवर लूट ले गए। वारदात को अंजाम दे रहे बदमाशों की  भानुप्रताप सिंह पुत्र धरमवीर से छीनाझपटी भी हुई। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग निकले। देर से पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन



कुरौती में देर रात करीब छह बदमाशों ने इन्द्रभान सिंह पुत्र सुल्तान सिंह के घर को निशाना वनाया। बदमाश रात करीब दो बजे गैलरी का ताला तोड़कर घर के अन्दर दाखिल हो गए। घर के सदस्य ओमवती, हर्षित सिह व भतीजी कमरे में सो रहे थे। बदमाश बंद कमरे का ताला काटकर 3500 रूपए नगद दो जंजीर, 4 अगूठीं, झुमकी, पायल सहित दो लाख रुपये का सामान ले उड़े।
विज्ञापन


इसके वाद प्रमोद सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह की परचूनी दुकान का ताला तोड़कर गोलक में रखे 2500 रुपए गुटका ले गए। बदमाशों का आतंक यहीं नहीं खत्म हुआ। उन्होंने निर्माणाधीन मकान में दाखिल हुए। मकान मालिक निरवेन्द्र सिंह पुत्र करन सिंह छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे में पत्नी पूनम, थाना राठ के गांव मझंगुआ निवासी साला भानुप्रताप सिंह पुत्र धरमवीर सिंह व पत्नी आरती सो रहे थे। बदमाशों ने बक्सा, सूटकेश उठाया तो पूनम जाग गई और बदमाशों से झीनाझपटी की। बहन को लड़ते देख भाई भानुप्रताप व उसकी पत्नी आरती भी भिड़ गई। खुद को फंसता देख बदमाशो ने भानुप्रताप को गोली मार दी। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। देर से पहुंची पुलिस को देखते ही ग्रामीण का गुस्सा फूट पड़ा। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed