फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robbers arrested for robbery in sabarmati and kaifiyat express

ट्रेन लूट कांड: जीआरपी के हत्थे चढ़े साबरमती व कैफियत एक्सप्रेस में लूटपाट करने वाले

Tue, 19 Mar 2019 09:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 19 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
robbers arrested for robbery in sabarmati and kaifiyat express
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रेनों में यात्रियों को शिकार बनाने वाला दो शातिर युवक उन्नाव में जीआरपी के हत्थे चढ़ गए। सर्विलांस की मदद से शातिरों को शुक्लागंज की गोताखोर कालोनी से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। हालांकि जीआरपी इंस्पेक्टर ने आरोपियों को गंगाघाट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी का दावा किया है। 
विज्ञापन


छह माह के अंतराल में साबरमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस व कोटा पटना एक्सप्रेस में मोबाइल लूट व पर्स चोरी की कई घटनाएं हुईं। इनमें कई जीआरपी थाना में दर्ज हुई तो कई दर्ज ही नहीं की गई। लूट की घटनाओं को खुलासे के एसपी रेलवे ने सख्त निर्देश हैं।
विज्ञापन

 

आपराधिक इतिहास पता लगाएगी जीआरपी

सूत्रों के मुताबिक, जीआरपी इंस्पेक्टर एस के राय बीते दिनों मुखबिर की सूचना पर गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के गोताखोर कालोनी निवासी अकरम व शाहरूख खान की गतिविधियों पर सर्विलांस से निगरानी शुरू की। इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम के साथ सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से दोनों युवकों को सोमवार की रात गोताखोर कालोनी में दबिश देकर हिरासत में लिया।

पूछताछ में युवकों ने साबरमती एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस में मोबाइल लूट की चार घटनाओं को स्वीकार किया। आरोपियों के पास से लूट के 8 मोबाइल, नशीला पदार्थ व नगदी बरामद की। जीआरपी इंस्पेक्टर एसके राय ने बताया कि ट्रेनों में लूटपाट करने वाले दो युवकों को सोमवार रात गंगाघाट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। इसके अलावा गैर जनपदों में इनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed