फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   robber snatched AK-47 from policeman

खड़खड़ गैंग का दुस्साहसिक कारनामाः सिपाही से एके-47 छीनकर भागा लुटेरा,  मुठभेड़ में घायल

Mon, 15 Oct 2018 11:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 15 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
robber snatched AK-47  from policeman
खड़खड़ गैंग का शातिर मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर श्याम नगर में किराना कारोबारी पिता-पुत्र को लूटने वाले खड़खड़ गैंग के शातिर मोहसिन का दुस्साहसिक कारनामा सामने आया। लूट का माल बरामद करने के बाद सोमवार सुबह पुलिस मोहसिन को उसके घर से थाने ला रही थी। चकेरी के जीटी रोड स्थित काकोरी गांव के पास पुलिस की जीप खराब हो गई। मौका पाकर सिपाही की एके-47 छीनकर मोहसिन फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी फायरिंग की पुलिस की गोली पैर में लगने से मोहसिन घायल हो गया। एके-47 को कब्जे में लेकर पुलिस ने मोहसिन को कांशीराम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। गैंग के सरगना शादाब उर्फ खड़खड़ और शादाब कालिया को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात सी ब्लॉक श्याम नगर निवासी किराना कारोबारी महेंद्र कुमार पांडेय और उनके बेटे सुमित से घर के बाहर लूट हुई थी। दो बाइकों से आए छह बदमाश कार में रखे साढ़े चार लाख रुपये लूटकर भाग गए थे। घटना के दिन सुमित ने भन्नाना पुरवा, चमनगंज निवासी रिंकू उर्फअसगर अली को दबोचकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। सोमवार को पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी अनंत देव ने बताया कि रिंकू से पूछताछ के आधार पर रविवार रात गैंग के सरगना चमनगंज के आगाजान बिल्डिंग निवासी शादाब उर्फ खड़खड़, फहीमाबाद कालोनी के शादाब कालिया और मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

robber snatched AK-47  from policeman
खड़खड़ गैंग का शातिर मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक से चार तमंचे और लूट के 3.76 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इनमें खड़खड़ से 1.15 लाख, शादाब कालिया से 1.20 लाख और मोहिसन से 1.41 लाख 50 रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा गया है। लूट में शामिल चारों बदमाश 25-25 रुपये के इनामी थे। 

एसएसपी के मुताबिक लूटे गए रुपये की बरामदगी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। यतीमखाना चौकी प्रभारी मंसूर अहमद, रामादेवी चौकी प्रभारी अमरेंद्र कुमार और सिपाही विनोद मोहसिन के घर से रुपये बरामद करके थाने की जीप से लौट रहे थे। काकोरी के पास जीप खराब हो गई। मोहसिन ने सिपाही विनोद से एके-47 छीन ली और पुलिस टीम पर चार राउंड गोली चलाकर जंगल की तरफ भागा। जवाब में पुलिस ने सात गोलियां दागी। एक गोली मोहिसन के दाहिने पैर के घुटने में लगी और वह सड़क पर गिर गया। मोहसिन को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। सोमवार को मोहसिन को छोड़कर सभी आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed