फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Etawah UP Road Accident News: Roadways bus collided with truck in Etawah many passengers died in accident

यूपी: इटावा में दर्दनाक हादसा, ट्रक से टकराई रोडवेज बस, हादसे में चार यात्रियों की मौत, 25 घायल

Fri, 27 Aug 2021 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Aug 2021 11:20 AM IST
सार

 बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार तीन सवारियों की मौत हो गई। करीब  26 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Etawah UP Road Accident News: Roadways bus collided with truck in Etawah many passengers died in accident
इटावा यूपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में गुरुवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बकेवर थाना इलाके के सिक्सलेन हाईवे पर बिजौली गांव से एक किमी दूर कानपुर से इटावा मार्ग पर एक रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज बस में सवार चार सवारियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


करीब 25 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे हुआ। रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने में बस परिचालक साइड से बस कटती हुई चली गई। बस आगरा फोर्ट डिपो की थी। कानपुर से आगरा जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में नरपत (42) निवासी जनपद हमीरपुर व दस वर्षीय बालक आदित्य निवासी अलीगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इनमें अमर मुदगल (66) निवासी धौलपुर राजस्थान और एक महिला शामिल है। 

सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस और डायल 100 पुलिस ने पहुंचकर घायलों को निकालकर जिला अस्पताल भेजा। जिसमें से पांच घायलों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सैफई के मिनी पीजीआई रेफर किया गया। जिला अस्पताल में रात में एक साथ इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। 

पुलिस ने घायलों व मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी। बकेवर थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रोडवेज बस के ट्रक को ओवरटेक करने से हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed