{"_id":"5cc34c65867a55477108b9b5","slug":"roadshow-and-public-meeting-of-navjot-singh-sidhu-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू का रोड शो और जनसभाः दक्षिण क्षेत्र से शुरू करेंगे प्रचार, ये रही है कांग्रेस की कमजोर कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू का रोड शो और जनसभाः दक्षिण क्षेत्र से शुरू करेंगे प्रचार, ये रही है कांग्रेस की कमजोर कड़ी
Fri, 26 Apr 2019 11:52 PM IST
प्रशांत कुमार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 26 Apr 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : facebook
प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल के पक्ष में माहौल बनाएंगे। सिद्धू दोपहर करीब 12 बजे कानपुर पहुंचेंगे। उनका रोड शो किदवई नगर चौराहे से शुरू होकर रामबाग चौराहे पर खत्म होगा। इसके बाद सिद्धू मेस्टन रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की जनसभा चुन्नीगंज में प्रस्तावित है। हालांकि अभी जनसभा का समय निश्चित नहीं हुआ है।
शहर का दक्षिण क्षेत्र कांग्रेस की कमजोर कड़ी रही है। वहां वोट बैंक को मजबूत करने के इरादे से ही दक्षिण से रोड शो निकाला जा रहा है। रोड शो किदवई नगर चौराहे से शुरू होकर बारादेवी चौराहा, गोशाला चौराहा, दीप सिनेमा, सचान गेस्ट हाउस, बर्रा, शास्त्री चौक, सीटीआई, नटराज सिनेमा होते हुए चावला मार्केट चौराहा, गोविंदपुरी पुल से फजलगंज चौराहा, संत नगर, गुमटी, 80 फीट रोड से पी. रोड होते हुए रामबाग चौराहा पर खत्म होगा। यहां से सिद्धू मेस्टन रोड पहुंचेंगे। कांग्रेसी हर चुनाव प्रचार की अंतिम जनसभा मेस्टन रोड पर करते हैं। सिद्धू के इस जनसभा में संबोधन के साथ लोकसभा चुनाव के प्रचार का समापन होगा।