{"_id":"61b980102f1d7f02df38b36c","slug":"road-accident-on-expressway-wife-of-retired-army-subedar-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में पीछे से घुसी कार, फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार की पत्नी की मौत, दो लोग घायल
Wed, 15 Dec 2021 11:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:11 AM IST
सार
उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में औरास के शाहपुर तोंदा गांव के सामने बुधवार सुबह 8 बजे एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में कार चला रहे सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर की पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा और वह घायल हो गए।
पंजाब के अमृतसर के निवासी फौज से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर रंजीत सिंह (54) अपनी पत्नी राजेन्द्र कौर (48) और बेटे दर्शन सिंह (25) के साथ लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के रास्ते टाटानगर जमशेदपुर जा रहे थे। बुधवार सुबह 8 बजे शाहपुर तोंदा गांव के पास एक्सप्रेस वे पर किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार पीछे से भिड़ गई।
हादसे में सूबेदार मेजर की पत्नी राजेंद्र कौर की मौत हो गई। जबकि कार चला रहे सुबेदार और बेटा दर्शन सिंह घायल हो गया। पीछे से आ रही दूसरी कार में सवार लोगों की सूचना पर यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को औरास पीएचसी में भर्ती कराया। हसनगंज थाने से पहुंचे दरोगा ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।