{"_id":"5c91d871bdec22145f5390a2","slug":"road-accident-on-agra-lucknow-expressway-two-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, दो की मौत दो गंभीर
Wed, 20 Mar 2019 11:50 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा का गश्ती दल मौके पर पहुंचा।
यह घटना उन्नाव जिले की है। यहां एक कार दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर के निकट कल्याणी नदी पुल के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना के समय कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
यह घटना उन्नाव जिले की है। यहां एक कार दिल्ली से लखनऊ जा रही थी। रास्ते में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर के निकट कल्याणी नदी पुल के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। जिससे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। घटना के समय कार में चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे की जानकारी मिलते ही यूपीडा का गश्ती दल घटनास्थल पहुंचा और चारों को कार से बाहर निकाला। हादसे में आयुष (26) तथा गौरव (27) की मौके पर मौत हो गई। जबकि पूजा (24) व सुधीर (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।