{"_id":"5d0e1f7f8ebc3e1693440e4e","slug":"road-accident-on-agra-lucknow-expressway-six-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, छह की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसा, बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई, छह की हालत गंभीर
Sat, 22 Jun 2019 06:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Jun 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कन्नौज के थाना तालग्राम के मछैया गांव के सामने कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड में फंस गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे।
नई दिल्ली निवासी उत्तम सिंह (30) पुत्र सतेंद्र सिंह गोरखपुर में शादी समारोह में भाग लेकर शनिवार सुबह नौ बजे के करीब दिल्ली लौट रहे थे। दिल्ली के छत्तरपुर निवासी रिश्तेदार दीपक (25) व इनकी पत्नी, रूपेश (30) व इनकी पत्नी व एक पुत्र साथ में था।
चालक उत्तम को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार सुरक्षा जाल तोड़कर दूसरी साइड में फंस गई। एनसीसी गश्ती टीम के अजय सिंह ने बताया कि हादसे में सभी लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए दूसरी कार से निजी नर्सिंग होम भेजा गया।