{"_id":"5cb586f7bdec2213ff32d6c4","slug":"road-accident-on-agra-lucknow-expressway-eight-people-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 18 यात्री हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 18 यात्री हुए घायल
Tue, 16 Apr 2019 08:35 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Apr 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव के हसनगंज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर पिलखना रसीदपुर गांव के पास दिल्ली से बिहार जा रही वॉल्वो बस मंगलवार भोर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 18 बस यात्री घायल हो गए। घायलों में आठ की हालत नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया जबकि अन्य यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य को भेजा गया। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
दिल्ली से बिहार जा रही बस मंगलवार भोर जैसे ही हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना रसीदपुर गांव के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई। इससे बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में यात्री बस में ही फंस गए। यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के ग्रामीण व यूपीडाकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। यातायात रुकवाने के साथ आनन-फानन में घायलों को बस से बाहर निकालना शुरू किया गया।
हादसे में 18 यात्री घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल आठ यात्रियों को यूपीडा की एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त बस को हटवाया गया। इसके अलावा चारबाग से दूसरी बस मंगवाकर यात्रियों को लखनऊ भेजा गया। हसनगंज कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आठ यात्री घायल हुए थे जिन्हें लखनऊ भेज दिया गया। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है।

एक घंटे तक रुका रहा यातायात, 18 लोग हुए घायल
भोर पहर हादसा होने के बाद यूपीडा कर्मियों ने कुछ देर के लिए यातायात रुकवा दिया था। यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकालने व बस को एक्सप्रेस-वे से हटाने के बाद यातायात सामान्य हो सका था। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
हादसे में ये यात्री घायल हुए
बस पलटने से रमन यादव (26) पुत्र राजेंद्र यादव निवासी कल्याणपुर पतुलहा दरभंगा बिहार, संजीव (19) पुत्र दयानंद बरई पट्टी शिवानंद बिहार, राकेश (29) पुत्र जागेश्वर साह, संगीत देवी (25) पत्नी राकेश, आयुष (10) पुत्री राकेश, प्रिंश (6) व अंश (2) पुत्र राकेश, संतोष (24) पुत्र जागेश्वर साह निवासी बरमपुरा पुलपरास बिहार गंभीर रूप से घायल हुए थे।