{"_id":"5c6bb320bdec22578f2a9dda","slug":"road-accident-mother-and-son-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटे की दर्दनाक मौत
Tue, 19 Feb 2019 02:15 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव हरदोई मार्ग पर सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां बोलेरो व ट्रक की भिडंत में मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सहादत नगर निवासी पूर्व विधायक हरिप्रसाद कुरील का भतीजा सुभाष (38) पुत्र श्रीराम बोलेरो गाड़ी लेकर उन्नाव गया था। वापस आते समय उन्नाव आवास विकास कॉलोनी में अपनी बहन सरला के घर से मां सावित्री को भी बैठा लिया।

Trending Videos
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
देर रात 11 बजे उन्नाव से घर आते समय उन्नाव हरदोई मार्ग ग्राम जटपुरवा मोड़ पर सफीपुर की ओर से आ रहे ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चालक सुभाष और मां सावित्री की मौके पर मौत हो गई।
जबकि शुभम पुत्र शिवशंकर निवासी अटवा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर चालक ट्रक छोड़ भाग निकला। क्लीनर बबलू पुत्र हरमोहन दयाल ग्राम तकिया पकड़ा गया है। ट्रक सीतापुर से मौरंग खाली कर उरई जा रहा था।