{"_id":"5d667edd8ebc3e01366294c2","slug":"road-accident-in-unnao-four-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो सड़क हादसों में दंपति सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो सड़क हादसों में दंपति सहित चार घायल
Wed, 28 Aug 2019 06:48 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Aug 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर हुए दो हादसों में बाइक सवार दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। युवक सिर में हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
उन्नाव जिले में असोहा थानाक्षेत्र के गांव शिवसिंहखेड़ा निवासी कुलदीप (25) पुत्र रामसुमेर अपने साले मनोज (30) के साथ मंगलवार रात बाइक से नवाबगंज आया था। नवाबगंज कस्बे के तिराहे पर लखनऊ की ओर से आ रही बस ने कुलदीप की बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे दोनों युवक घायल हो गए। हाईवे एंबुलेंस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मनोज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर भाग निकला था।
विज्ञापन
दूसरी घटना सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बजेहरा मोड़ पर हुई। अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार अजगैन के जालिमखेड़ा निवासी संदीप (25) पुत्र खिन्नीलाल व उसकी पत्नी प्रीती (21) घायल हो गई।
संदीप ने बताया कि वह लखनऊ के बंथरा में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर गया था। मंगलवार रात पत्नी के साथ वह बाइक से घर लौट रहा था। तभी ट्रक की टक्कर से घायल हो गया। घायल संदीप को नवाबगंज सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था।