{"_id":"62486226f9afb602f357ab98","slug":"road-accident-in-unnao-car-overturned-two-died-two-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपती की मौत, बेटी व भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, दंपती की मौत, बेटी व भतीजा घायल
Sun, 03 Apr 2022 01:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:42 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्नाव में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती की मौत हो गई। घायल बेटी व भतीजे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। प्रतापगढ़ जिले के थाना लालगंज के गांव नयापुरवा निवासी शंभूशरण वर्मा (60), पत्नी उर्मिला (55), बेटी रितू (21) और भतीजे नागेंद्र (26) के साथ गुरुग्राम में रेलवे में कार्यरत बेटे इंदल के यहां गए थे। शुक्रवार देर रात कार से चारों प्रतापगढ़ के लिए निकले थे। कार भतीजा नागेंद्र चला रहा था।
विज्ञापन
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब चार बजे बहलोलपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पति, बेटी व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बांगरमऊ पहुंचाया। वहां से उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में शंभू ने दम तोड़ दिया।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतकों के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। बेटी रितू की शादी नहीं हुई है, जबकि बेटे इंदल, बेटी सुनीता व अनीता का विवाह हो चुका है। दंपती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतकों के एक बेटा व तीन बेटियां हैं। बेटी रितू की शादी नहीं हुई है, जबकि बेटे इंदल, बेटी सुनीता व अनीता का विवाह हो चुका है। दंपती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।