फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Road accident in Kanpur: Wife died due to dumper collision

कानपुर में सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से पत्नी की मौत, पति को हेलमेट ने बचाया

Sun, 26 Sep 2021 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Sep 2021 12:11 AM IST
सार

दलहन क्रासिंग के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर गिरे। रजनी का सिर डंपर के पहिये के नीचे आ गया। प्रिंस का सिर सड़क से टकराया, लेकिन हेलमेट लगा होने के कारण बच गया। हाथ पैर में चोटें आईं।

विज्ञापन
Road accident in Kanpur: Wife died due to dumper collision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में पत्नी की डंपर से कुचल कर मौके पर ही मौत हो गई। सिर पर हेलमेट लगाने के कारण पति की जान बच गई। हादसे के बाद डंपर चालक  वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


गुमटी नंबर पांच निवासी प्रिंस शर्मा पत्नी रजनी (49) के साथ शिवराजपुर स्थित प्राइवेट इंटर कॉलेज में पढ़ाते हैं। प्रिंस के अनुसार वह रोज पत्नी के साथ बाइक से कल्याणपुर तक जाते थे। यहां बाइक स्टैंड पर खड़ी करने के बाद दोनों एक  वैन से स्कूल पहुंचते थे।
विज्ञापन


शनिवार को दोनों बाइक से निकले। दलहन क्रासिंग के पास पीछे से आए डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों उछल कर सड़क पर गिरे। रजनी का सिर डंपर के पहिये के नीचे आ गया। प्रिंस का सिर सड़क से टकराया, लेकिन हेलमेट लगा होने के कारण बच गया। हाथ पैर में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रजनी की दो बेटियां कृशिका व योजना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं न जाता स्कूल तो बच जाती पत्नी की जान 
प्रिंस ने बताया कि पहले वह शहर के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। लॉकडाउन के वक्त उनकी नौकरी छूट जाने के बाद वह घर पर थे। इस बीच पत्नी ने इसी महीने उनको भी अपने स्कूल में नौकरी दिलवा दी। पत्नी के मौत से आहत प्रिंस बोले काश वह स्कूल न जाते तो हादसा ही न होता और शायद रजनी की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed