{"_id":"5d7665c08ebc3e93ae3f26f2","slug":"road-accident-in-kanpur-salon-owner-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 09 Sep 2019 08:47 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Sep 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के बर्रा के गुजैनी हाईवे पुल पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रामनरेश सविता (45) को रौंद दिया। पुलिस के मुताबिक वह हेलमेट लगाए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आवास विकास हंसपुरम निवासी रामनरेश की ऑफिस चौराहे के पास सैलून की दुकान है। परिवार में पत्नी रमा और बेटी बेटू है। रमा ने बताया कि रविवार को रिश्तेदार का निधन होने पर वह बिठूर के टिकरा गांव गए थे। घर लौटते वक्त गुजैनी हाईवे पुल पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
सड़क पर गिरते ही पहिये की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। कार्यवाहक थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर लेकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।