{"_id":"5db144cc8ebc3e016d632cb4","slug":"road-accident-in-kanpur-one-people-died-and-four-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, एक की मौके पर मौत, चार की हालत गंभीर
Thu, 24 Oct 2019 12:04 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कार और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह घटना शिवराजपुर थाना क्षेत्र के उत्तरीपुरा के पास उधौनीवदा की है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को उपचार के लिए सीएचसी शिवराजपुर पहुंचाया।

Trending Videos
वहीं मृतक का शवर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
घायलों में मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बिलग्राम हरदोई, विनोद पुत्र सरजू सीतापुर, जयपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हर किशनपुर शिवली, पवन गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता गोपाल नगर कानपुर शामिल हैं।
घायलों में मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बिलग्राम हरदोई, विनोद पुत्र सरजू सीतापुर, जयपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हर किशनपुर शिवली, पवन गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता गोपाल नगर कानपुर शामिल हैं।