फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kanpur dehat, two died and four injured

यूपी: तालाब में गिरी कार, डूबने से दो की मौत, चार की हालत गंभीर

Sat, 16 Nov 2019 11:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Nov 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
road accident in kanpur dehat, two died and four injured
तालाब से कार बाहर निकालते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां असालतगंज में फलदान कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों की कार के तालाब में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कस्बा असालतगंज में सुरेश कुशवाहा के बेटे के फलदान में रिश्तेदार शामिल होने आए थे। फलदान चढ़ने के बाद रात करीब आठ बजे घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी रवि, पुष्पेंद्र कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, शिवम कुमार, शुभम कुशवाहा व प्रमोद कुशवाह निवासी दशरौर थाना दिबियापुर भी आए थे।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे वह कार में बैठकर शराब पीने के लिए अंग्रेजी शराब ठेका पर जा रहे थे। तभी कार असालतगंज विरहूंन मार्ग स्थित एक तालाब में जाकर पलट गई। सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे।

बिना समय गवाए तालाब में कूदकर सभी को बाहर निकाला। तब तक प्रमोद कुशवाहा और जीतू की डूबने से मौत हो गई। अन्य चार घायलों को रसूलाबाद सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed