{"_id":"5fd7b1363c4e1a1c591d1dfb","slug":"road-accident-in-kanpur-dehat-one-died-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत, चार घायल
Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में अकबरपुर रूरा रोड पर बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। मंगलपुर थाना क्षेत्र के अकारू गांव निवासी जहरुद्दीन (26) अपनी मां शकीला उर्फ नाजरा बेगम (60) व चचेरे भाई की बेटी सिमरन (10) के साथ अकबरपुर कस्बा के मेवाती मोहाल आया था।
सोमवार देर शाम तीनों एक बाइक से वापस अकारू गांव वापस जा रहे थे। तभी अकबरपुर के रूरा रोड पर मजनू शाह बाबा मजार के साथ सामने से आ रहे बरौर निवासी अरुण (32) व विकास (25) की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई।
सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पांचों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। वहां ईएमओ डा जसवंत रत्नाकर ने जहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि शकीला व अरुण को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर किया गया है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज नरेंद्र पाल ने बताया कि मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। उनके आने का इंतजार है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे और मृतक खेतीबाड़ी करता था।