फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in kanpur, a boy died

Kanpur: तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने साइकिल सवार बच्चे को मारी टक्कर, मौत

Mon, 20 Jun 2022 01:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 20 Jun 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
road accident in kanpur, a boy died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कानपुर के जाजमऊ में तेज रफ्तार अनियंत्रित दुग्ध वाहन ने साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। बलिया के बिलौरा गलसरा रोड निवासी मोहम्मद इसरार सऊदी में नौकरी करते हैं। उनके परिवार में पत्नी नसीमा बानो, 12 वर्षीय बेटा अल्तमस और नवजात बच्चा है। परिजनों ने बताया कि नसीमा के गर्भवती होने के कारण एक माह पहले वह बेटे अल्तमस को लेकर मायके जाजमऊ नई बस्ती आईं थीं।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले बच्चे को जन्म देने के कारण वह मायके में ही थीं। उनका बेटा अल्तमस कक्षा पांच का छात्र था। वह साइकिल चलाने का शौकीन था। सोमवार को वह घर के पास ही साइकिल चला रहा था। तभी वहां से गुजरे तेज रफ्तार अनियंत्रित दुग्ध के वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे अल्तमस घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भाग निकला। परिजन अल्तमस को कांशीराम अस्पताल उपचार के लिए पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दुग्ध वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों से तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed