{"_id":"6284f490a6946d11a75c8391","slug":"road-accident-in-hardoi-bike-rider-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट नहीं लगाए था, सिर पर लगी गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट नहीं लगाए था, सिर पर लगी गंभीर चोट
Wed, 18 May 2022 06:59 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 18 May 2022 06:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जिले के मल्लावां कटरा-बिल्हौर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बीड़ी कारीगर की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। उन्नाव के थाना बांगरमऊ के कस्बा गंज मुरादाबाद निवासी यासीन (56) बीड़ी कारीगर थे।
मल्लावां के गौरी गांव में बीड़ी बनवाने का काम चल रहा था। बुधवार सुबह वह काम देखने गए थे। दोपहर में वह बाइक से वापस घर आ रहा थे। रास्ते में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।