{"_id":"6353b0fb5484f67c2e22dbc8","slug":"road-accident-in-hamirpur-up-two-people-died-and-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur Accident: डंपर और लोडर की भिड़ंत में दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur Accident: डंपर और लोडर की भिड़ंत में दो की मौत, पांच घायल
Sat, 22 Oct 2022 02:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 22 Oct 2022 02:51 PM IST
सार
यूपी के हमीरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हमीरपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-सागर हाईवे पर मौदहा कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास डंपर और लोडर में भिड़ंत हो गई। जिसमे दो युवकों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी महोबा के निवासी हैं।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर हमीरपुर में चल रहे शौर्य उत्सव में लाइट का काम करने वाले सात लोग लोडर से सामान लेकर महोबा जा रहे थे। तभी मौदहा कस्बे के बीएसएनएल टावर के पास कबरई से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी । जिसके बाद चीख पुकार मच गई। जिसमें महोबा निवासी लोडर चालक लखन लाल (29), बजरिया निवासी पवन (28) की मौत हो गई। लोडर पर सवार राहुल, रोहित, कुलदीप, कमलेश (20), कमल (25) घायल हो गए। जिनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन