फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident in fatehpur up, many people injured

यूपी: मैहर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, सात से अधिक यात्री घायल

Sun, 15 Sep 2019 10:43 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Sep 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
road accident in fatehpur up, many people injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में बांदा-टांडा हाईवे पर ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने श्रद्धालुओं से भरी कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां से दो को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। उधर, ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर करीब घंटेभर बाद यातायात बहाल हुआ। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी निवासी कमलेश पटेल (42) परिवार के साथ किराए पर कार लेकर मैहर देवी दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन

तड़के करीब साढ़े चार बजे कार सवार ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी बांदा की ओर जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार के आगे के हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कार चक्कर लगाते हुए बीच हाईवे पर रुकी। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सभी जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हादसे में कमलेश पटेल, उनकी पत्नी कमला देवी (38), रीता (25) पत्नी बीरू, शानू (25) पत्नी रवि, हुसेनगंज थान क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र का बेटा कुलदीप (28),  गाजीपुर के मलाका गांव निवासी रामविलास (46), मलाका में ही रहने वाले कार चालक आनंद कुमार (33) घायल हो गए। घायलों में कमला देवी और आनंद को गंभीर चोट आई है।

दुर्घटना की सूचना पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बस्तापुर गांव के सामने स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। शाह चौकी इंचार्ज दीन दयाल वर्मा और बहुआ चौकी इंचार्ज किशन सिंह पहुंचे। समझा बुझाकर गांव वालों को शांत किया। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि हादसा डंपर चालक के झपकी आने से हुआ है। डंपर को चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed