{"_id":"5dab12cc8ebc3e013b286ace","slug":"road-accident-in-fatehpur-one-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रेलर में घुसा ट्रक, चालक की मौत, तीन घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर ट्रेलर में घुसा ट्रक, चालक की मौत, तीन घंटे बाधित रहा यातायात
Sat, 19 Oct 2019 07:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 19 Oct 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में चालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव कस्बे के सुधवां मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात गिट्टी लदे ट्रेलर में पीछे से ट्रक घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। खलासी घायल है। करीब ढाई घंटे बाद ट्रक का केबिन काटकर दोनों को निकाला जा सका।
इससे करीब तीन घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हाईवे निर्माण शुरू होने की वजह से रूट डायवर्जन था। शुक्रवार देर रात लगभग सवा दो बजे घटना हुई। गिट्टी लदा ट्रेलर प्रयागराज की तरफ जा रहा था। सुंधवा मोड़ के पास हाईवे पर रूट डायवर्जन के कारण ब्रेकर के पास ट्रेलर चालक ने ब्रेक लगाया।

पीछे आ रहा तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर में भिड़ गया। ट्रक में दिल्ली से कोलकाता के लिए पान लदा था। हादसे में ट्रक चालक कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के थानपुर गांव निवासी रमेश सिंह के बेटे राजवीर सिंह (25) की मौत हो गई।
चालक के पड़ोसी गांव नगरासीशम निवासी खलासी विजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक राजवीर के बड़े भाई सतीश गांव में किसानी करते हैं। पिता रमेश सिंह घटनास्थल पर पंहुचे। चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह ने बताया कि लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।
घटना के बाद नेशनल हाईवे बाधित रहा। एनएचएआई के आरपीओ (रोड पेट्रोलियम आफीसर) संतोष चौधरी ने रात में क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहन हटवाया तब आवागमन सुचारु कराया जा सका। पुलिस के मुताबिक पीछे आ रहे ट्रक चालक को ब्रेकर बने होने का अंदाजा नहीं था। इसी के चलते हादसा हुआ। शव को पोस्टमार्टम के भेजा है।