{"_id":"5c66989cbdec222c57233b91","slug":"road-accident-in-farrukhabad-three-people-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भीषण सड़क हादसा, गैस टैंकर की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भीषण सड़क हादसा, गैस टैंकर की टक्कर से मां-बेटे समेत 3 की दर्दनाक मौत
Fri, 15 Feb 2019 04:39 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 15 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में कोतवाली क्षेत्र के मसेनी चौहारे पर गैस टैंकर की टक्कर से साइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। मौका मिलते ही टैंकर चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरा खार गौटिया निवासी सुआलाल के (14) बेटे शुभराम की तबियत खराब चल रही थी। उसका फर्रुखाबाद में आवास विकास कालोनी स्थित एक डॉक्टर का इलाज चल रहा था।
सुआ लाल शुक्रवार सुबह अपनी मौसी के बेटे गांव के ही श्रीपाल (25) पुत्र वेदराम, उसकी मां उर्मिला (50) पत्नी वेदराम के साथ दवा लेने साइकिल से आवास विकास कालोनी आया था। दवा लेने के बाद तीनों एक ही साइकिल से वापस घर जा रहे थे। श्रीपाल साइकिल चल रहा था। आगे शुभराज और पीछे उर्मिला देवी बैठी थीं।

इसी गैस टैंकर से हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
मसेनी चौराहे के पास पीछे से आए गैस टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे उर्मिला व श्रीपाल की टैंकर से कुचल कर मौत हो गई, जबकि शुभराम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां इलाज के दौरान शुभराम की भी मौत हो गई।
सूचना पर परिजन लोहिया अस्पताल पहुंच गए। इससे वहां कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार श्रीपाल अपने माता-पिता का अकेला बेटा था। शुभराम की बड़ी बहन सोनी की शादी हो चुकी है। एक छोटी बहन प्रियांशी है। सुआ लाल भट्ठे में ईंट पाथने का काम करते हैं। शुभराम कक्षा आठ का छात्र था।