{"_id":"5db1a1ba8ebc3e93af0f6aae","slug":"road-accident-dehat-news-knp5217054172","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई वैन, एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई वैन, एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन
शिवराजपुर (बिल्हौर)। जीटी रोड पर ऊधौ निवादा गांव के सामने कानपुर से सवारियां भरकर बिल्हौर की ओर जा रही वैन, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना से वैन ट्रॉली के नीचे दब गई। राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को सीधा कर फंसे लोगों को निकाला और सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने एक युवक की मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद जीटी रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा, पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
गुरुवार की दोपहर रावतपुर से सवारियां भरकर बिल्हौर की तरफ जा रही तेज रफ्तार मारुति वैन उधौ निवादा गांव की रेल क्रॉसिंग के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से सीधे जा भिड़ी। तेज रफ्तार होने से ट्रॉली वैन के ऊपर जा पलटी। जीटी रोड से गुजर रहे राहगीरों ने वैन में दबी सवारियों को बचाने के साथ ही सूचना पुलिस को दी। शिवराजपुर एसओ महेश यादव ने बताया कि दुर्घटना में वैन सवार आनंद कुमार (19) पुत्र रामनिवास वर्मा निवासी देविनपुरवा, मकनपुर थाना बिल्हौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोहम्मद आसिफ पुत्र अब्दुल सलाम निवासी बिलग्राम हरदोई, विनोद पुत्र सूरज निवासी सीतापुर, जयपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी हरकिशनपुर, शिवली जिला कानपुर देहात, पवन गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता निवासी गोपाल नगर, कानपुर व विनय तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी निवासी कल्याणपुर कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया है, जबकि सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया है।