फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   road accident

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, तीन की मौत, 23 घायल

Thu, 18 Jul 2019 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
road accident
बिल्हौर (कानपुर)। अरौल जीटी रोड पर श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इससे तीन लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हो गए। घायलों में कई महिलाएं और बच्चे भी है। ट्राली में सवार लोग अन्नपूर्णा देवी मंदिर तिर्वा, कन्नौज से दर्शन कर हरदोई अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर एक बजे कन्नौज जनपद के तिर्वा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर जीटी रोड किनारे पलट गई। इससे सुदामा देवी (18) पुत्री राम गोपाल, रामजीत (35) पुत्र राज कुमार निवासी जाहिदपुर, थाना संडीला, हरदोई और 66 वर्षीय बाबूराम निवासी पछियाना, थाना हसनगंज, उन्नाव की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेखा पत्नी रामबाबू, कीर्ति पत्नी रामशरण, संगीता पुत्री दुबेराम, अर्पिता पुत्र कल्लू, संगीता पुत्री सूबेदार, लक्ष्मी पुत्री मुकेश घायल हो गए। घटना में हरिश्चंद्र, अनुष्का पुत्री मनोज, बिटाना पत्नी शिवबालक, धनकोरा पत्नी अर्जुन, मुन्नीलाल, विकास पुत्र बेचेलाल, नीरज पुत्र राजेंद्र, संदीप पुत्र रामगोपाल, कुश पुत्र परसादी, प्रिया पुत्री मनोज, काजल पुत्री जगत नारायण, मोनिका पुत्री लालता प्रसाद, कंचन पत्नी राजू निवासी जाहिदपुर, थाना संडीला, हरदोई, विशाल पुत्र राजेश, सीमा पुत्री चंद्रपाल अभिषेक पुत्र रामदेव, कोमल पुत्री रामदेव निवासी पछियाना, थाना हसनगंज, उन्नाव भी घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को इलाज के लिए सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल भेज दिया गया। आधा दर्जन मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed