फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ritik from kanpur in top 10 of super Dancer Chapter two

गांव का ऋतिक मुंबई में रोशन, ‘सुपर डांसर चैप्टर-2’ के टॉप-10 में बनाई जगह 

Fri, 06 Oct 2017 11:07 AM IST
रामजी द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
रामजी द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 AM IST
विज्ञापन
ritik from kanpur in top 10 of super Dancer Chapter two
सोनी लाइव पर आने वाले ‘सुपर डांसर चैप्टर-2’ के टॉप-10 में बनाई जगह
कानपुर नौबस्ता के इमलीपुर गांव में रहने वाला 10 साल का ऋतिक दिवाकर अपने डांस के बलबूते पूरे देश में छा गया है। अभावों में पले बढ़े ऋतिक ने अपनी मेहनत और लगन से सोनी लाइव पर आ रहे ‘सुपर डांसर चैप्टर-2’ में टॉप-10 में जगह बनाई है। अभिनेत्री व जज शिल्पा शेट्टी और फिल्म डायरेक्टर अनुराग बासु की वाहवाही लूट चुका ऋतिक अब मशहूर कोरियोग्राफर गीता मां के  ग्रुप में शामिल होकर मुंबई में डांस की बारीकियां सीख रहा है। इसके बाद टॉप-2 डांसरों के बीच ग्रैंड फिनाले होगा। इस शो का प्रसारण 30 सितंबर से हर शनिवार और रविवार को रात आठ बजे सोनी लाइव पर हो रहा है। 
विज्ञापन


ऋतिक के पिता गौरीशंकर विकलांग हैं और मां प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्च चलाती हैं। ऋतिक के कोरियोग्राफर श्री विनायक डांस एकेडमी के योगेश कुशवाहा ने बताया कि डांस में रुचि होेने के कारण ऋतिक बचपन से ही स्टेज शो कर रहा है। एक बार वॉटर पार्क में उसका डांस देखकर उसे अपने यहां नि:शुल्क ट्रेनिंग देने का फैसला लिया। तब से वह यहीं ट्रेनिंग ले रहा है। उसने कई डांस प्रतियोगिताओं में हिस्सा भी लिया। जिले और प्रदेश स्तर की कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज की। ऋतिक ने पिछले साल भी सुपर डांसर चैप्टर वन का ऑडिशन दिया था। तब गीता मां ने अच्छी तैयारी करके आने को कहा था। उसकी कामयाबी पर डांस इंस्टीट्यूट के सुकन्या शर्मा, विशाल ने बधाई दी है। 
विज्ञापन


प्रोफाइल 
नाम- ऋितिक  दिवाकर
जन्मतिथि- 8-10-2007 
पिता- गौरी शंकर

ड्रामा कंपनी में भी लिया भाग 
सुपर डांस में शानदार प्रदर्शन करने वाले पांच बच्चों को ड्रामा कंपनी के सेट पर ले जाया गया। इसमें ऋतिक भी शामिल था। इस कॉमेडी शो में जज की भूमिका में मिथुन चक्रवर्ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिपहॉप डांस की कर रहा तैयारी    
ऋतिक के कोरियोग्राफर योगेश कुशवाहा ने बताया कि सुपर डांसर चैप्टर-2 के बाद उसे इंटरनेशनल डांस प्रतियोगिता ‘हिपहॉप’ के लिए तैयार किया जाएगा। यह प्रतियोगिता अमेरिका में होती है। इसके ऑडिशन दिल्ली, मुंबई में होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed