{"_id":"5fb967e78ebc3e9b96617485","slug":"rice-akbarpur-news-knp5955214173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना खत्म होने से अकबरपुर में धान की तौल बंद, किसान मायूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाना खत्म होने से अकबरपुर में धान की तौल बंद, किसान मायूस
विज्ञापन
अकबरपुर मंडी क्रय केंद्र पर तौल के लिए रखा किसानों का धान।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। अकबरपुर उप मंडी स्थिति खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर शनिवार को बारदाना खत्म होने से धान की तौल बंद हो गई। टोकन लेकर तौल का इंतजार कर रहे किसान मायूस हो गए। सहायक केंद्र प्रभारी ने सोमवार को बारदाना उपलब्ध होने पर तौल कराने की बात कही है।
अकबरपुर के उपमंडी स्थल पर धान की सरकारी खरीद का केंद्र बनाया गया है। यहां काफी संख्या में किसान धान लेकर प्रतिदिन आ रहे हैं। पिछले दिनों बारिश होने पर धान भीग गया था। ऐसे में तौल दो दिन तक प्रभावित रही। अभी पहले से टोकन लेकर तौल का इंतजार कर रहे किसान इंतजार कर रहे हैं। वहीं हर दिन पांच छह नए किसान धान खेप लेकर तौल के लिए क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। खरीद की शुरुआत में यहां आठ बंडल बारदाना उपलब्ध कराया गया था।
शनिवार की सुबह आखिरी बारदाना बंडल खोला गया। इस पर पहले से टोकन लेकर तैयार पांच किसानों डेढ़ सौ क्विंटल धान की तौल कराई गई। दोपहर बाद बारदाना खत्म होने से अन्य किसानों की तौल नहीं हो सकी। डस्टर फैन चलाकर धान की सफाई तो की गई लेकिन तौल रुकने से किसान मायूस नजर आए। क्रय केंद्र के सहायक प्रभारी लल्लू प्रसाद ने बताया कि केंद्र प्रभारी तोषकर झा अवकाश पर है। उन्हें बारदाना खत्म होने से अवगत कराया गया है। रविवार को अवकाश होने से तौल बंद रहेगी। सोमवार को बारदाना उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
किसान बोले, इंतजाम की कमी बनी परेशानी
कुईतखेड़ा के किसान रामप्रसाद ने बताया कि टोकन पर धान खेप तौल कराने के लिए क्रय केंद्र पर लाए हैं, लेकिन बारदाना खत्म हो गया है। इंतजाम की कमी से किसानों का समय जाया हो रहा है। अकबरपुर के कमलेश ने कहा कि क्रय केंद्र पर पल्लेदारों की संख्या कम है, ऐसे में कई बार डस्टर फैन से धान की सफाई में उन्हें लगना पड़ता है। इसके बाद भी तौल समय पर नहीं हो पा रही है। बारदाना नहीं होने से शनिवार को तौल नहीं हो सकी। राजेश ने बताया कि मौसम खराब हुआ तो क्रय केंद्र पर तौल के लिए रखा धान भीगकर खराब हो जाएगा। मंगटा के सुरेश ने बताया कि क्रय केंद्र पर धीमी तौल होने से किसानों की धान खेप लगातार बढ़ रही है।
दस फीसदी पर पहुंची मक्का की खरीद
कानपुर देहात। मक्का की सरकारी खरीद का आंकड़ा अब दस फीसदी पर पहुंच गया है। अकबरपुर उपमंडी स्थल पर 31.55 एमटी मक्का की खरीद हुई है। झींझक में 47.35 एमटी, रसूलाबाद में 107.80 एमटी मक्का की खरीद हो गई है। संदलपुर क्रय केंद्र पर 54.10 एमटी व पुखरायां क्रय केद्र पर 107.30 एमटी मक्का खरीद हुई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब तक 104 किसानों से मक्का की खरीद की गई है। यह लक्ष्य खरीद का लगभग दस फीसदी है। किसानों को 64.40 लाख रुपये भुगतान कर दिया गया है।