फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   RI and Bade Babu suspended for negligence in work, investigation started

काम में लापरवाही पर आरआई व बड़े बाबू निलंबित, जांच शुरू

Wed, 26 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
RI and Bade Babu suspended for negligence in work, investigation started
कानपुर देहात। एसपी ने कार्य में लापरवाही करने के मामले में दफ्तर के बड़े बाबू व आरआई को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच सीओ रसूलाबाद को सौंपी गई है। 12 जनवरी को एसपी के बुलाने पर बड़े बाबू दस मिनट देर से पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस पर उनकी रपट लिखाने के साथ कार्य से हटा दिया था। वहीं, इसके 50 मिनट बाद ही बड़े बाबू ने आरआई से वार्ता कर काम पर वापसी करा ली थी। इस पर एसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

एसपी दफ्तर में हेड पेशी पर तैनात बड़े बाबू सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक ने 12 जनवरी को किसी काम के लिए बुलाया। फाइल लेकर दफ्तर पहुंचने में दस मिनट का समय लग गया। इससे एसपी का पारा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बड़े बाबू के खिलाफ पुलिस लाइन में रपट लिखा तैनाती से हटा दिया था। इसके 50 मिनट बाद पुलिस लाइन पहुंच कर बड़े बाबू ने आरआई रामशरण सिंह से एसपी के पास पहुंचने में देरी की वजह बता कर काम पर वापसी करा ली।
इसकी जानकारी पर एसपी ने मंगलवार को आरआई रामशरण सिंह व बड़े बाबू नागेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया। आरआई का इसी माह 31 जनवरी को रिटायरमेंट है। प्रकरण की जांच सीओ रसूलाबाद विजयेंद्र दुबे को जांच सौंपी है।

एसपी स्वप्रिल ममगाई ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदार लापरवाही कर रहे थे। इसकी जांच एएसपी से कराई गई थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर दोनों को निलंबन किया गया है। अब जांच सीओ रसूलाबाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed