{"_id":"5f0af93267b85a43a51c31ad","slug":"reward-robber-caught-in-half-encounter-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः मुठभेड़ में इनामी डाकू दबोचा, आधे घंटे तक जंगल में हुई फायरिंग, डाकू के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः मुठभेड़ में इनामी डाकू दबोचा, आधे घंटे तक जंगल में हुई फायरिंग, डाकू के पैर में लगी गोली
Sun, 12 Jul 2020 06:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 12 Jul 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट के मानिकपुर में कुख्यात डाकू बलखड़िया के भतीजे इनामी डाकू मंजू उर्फ सुशील पटेल की बहिलपुरवा थाने की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। रविवार को तड़के ओहन बांध के पीछे लगभग आधे घंटे तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।
पुलिस की एक गोली डाकू के पैर में लगने से भाग नहीं सका। डाकू को एक बंदूक और पांच कारतूस के साथ दबोच लिया गया। दस हजार के इनामी डाकू के खिलाफ यूपी एमपी के कई थानों में दस मामले दर्ज हैं। मुखबिर से मिली जानकारी पर बहिलपुरवा थाना पुलिस ने टीम के साथ शनिवार देर रात से ही ओहन बांध के आस पास घेराबंदी शुरु कर दी।
रविवार को तड़के लगभग पांच बजे डाकू मंजू पटेल लखनपुर गांव की ओर जाता दिखा। पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। फायरिंग होते ही पुलिस टीम भी अलर्ट होकर जवाबी फायरिंग करने लगी। डाकू ने भी भागते हुए जवाबी फायरिंग की लेकिन पुलिस की एक गोली डाकू के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी।
विज्ञापन
इससे वह जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक फायरिंग में आठ राउंड गोली चलीं। पकड़ा गया डाकू मंजू पटेल उर्फ सुशील पुत्र गणेश उर्फ चिम्मन निवासी बरूई लखनपुर बहिलपुरवा है। मप्र पुलिस की ओर से उस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया है। इस पर यूपी एमपी के कई थानों में हत्या अपहरण धमकी व फिरौती मांगने के दस मामले दर्ज हैं।