फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   reward has been declared on former SP Manilal, sought help from the fiery deputy SP for arrest

पूर्व एसपी मणिलाल पर घोषित है इनाम, गिरफ्तारी के लिए तेजतर्रार डिप्टी एसपी से मांगी मदद

Sat, 09 Jan 2021 03:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर
मनीष निगम, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 09 Jan 2021 03:53 AM IST
विज्ञापन
reward has been declared on former SP Manilal, sought help from the fiery deputy SP for arrest
इंद्रकांत त्रिपाठी (मृतक कारोबारी) आईपीएस मणिलाल पाटीदार - फोटो : amar ujala
महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत के मामले में फरार 50 हजार के इनामी पूर्व एसपी मणिलाल पाटीदार को दबोचने के लिए पुलिस अफसरों ने कानपुर नगर में तैनात एक तेजतर्रार डिप्टी एसपी की मदद लेने का फैसला लिया है। महोबा के एक अफसर ने इस डिप्टी एसपी को मामले में बातचीत के लिए बुलावा भी भेजा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह डिप्टी एसपी जल्द ही यहां स्थानीय अफसरों से बातचीत कर पूर्व एसपी का सुराग लगाने की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। क्रशर कारोबारी इंद्रकात त्रिपाठी की मौत के मामले में नामजद पूर्व एसपी मणिलाल को घटना के चार महीने बाद भी पकड़ पाना तो दूर पुलिस उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है
विज्ञापन

reward has been declared on former SP Manilal, sought help from the fiery deputy SP for arrest
इंद्रकांत त्रिपाठी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तारी के लिए जिला के साथ ही प्रयागराज जोन, चित्रकूट रेंज स्तर पर पुलिस की टीमें बनाई गई हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक राजस्थान के डूंगरपुर स्थित पूर्व एसपी के घर, प्रदेश के विभिन्न जिलों, मध्यप्रदेश के सभी संभावित जगह दबिश दी गईं हैं। महोबा पुलिस की टीमें अभी भी मणिलाल की लोकेशन के आधार पर लखनऊ, प्रयागराज आदि स्थानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। 

इधर, मणिलाल की गिरफ्तारी को लेकर लखनऊ और प्रयागराज में बैठे पुलिस के आला अफसर महोबा पुलिस पर दबाव बनाए हुए हैं। इसलिए स्थानीय अफसरों ने कानपुर में तैनात एक डिप्टी एसपी की मदद लेने का फैसला लिया है। यह डिप्टी एसपी देश व प्रदेश के संगीन अपराधों में शामिल रहे बड़े अपराधियोें की गिरफ्तारी और मुठभेड़ में मार गिराने को लेकर चर्चित हैं।
 
यह था मामला
कबरई निवासी इंद्रकांत त्रिपाठी आठ सितंबर, 2020 को गोली लगने से घायल हो गए थे। 13 सितंबर को उनकी कानपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना के एक दिन पहले इंद्रकांत सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर तत्कालीन एसपी मणिलाल (निलंबित), तत्कालीन कबरई थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शुक्ला, सिपाही अरुण यादव (दोनों बर्खास्त) और दो व्यापारियों पर भ्रष्टाचार व धमकी देने का आरोप लगाया था। पांचों आरोपियों के खिलाफ कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मणिलाल को छोड़कर सभी आरोपी जिला कारागार लखनऊ में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed