‘रिवॉल्वर रानी’ केस में आया नया मोड़, अब दूल्हा बने अशोक पर लटकी दहेज उत्पीड़न की तलवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर दूल्हे का अपहरण करने वाली ‘रिवॉल्वर रानी’ सोशल मीडिया पर अभी तक छाई हुई है। इस केस में अब एक नया मोड़ आ चुका है। दूल्हा बने अशोक यादव पर शादी के मंडप से भागने और लाखों के जेवर हड़पने का आरोप लगाकर दुल्हन के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई है।
बुधवार को हुई पंचायत में दोनों पक्षों में सुलह नहीं हो सकी। पंचायत में कोई फैसला न होने पर गुरुवार को रामहेत ने पुलिस को तहरीर दी है। उसमे उन्होंने बताया की बेटे अशोक की शादी भवानी गांव के रामसजीवन की पुत्री भारती से तय थी। १५ मई को टीका था। समय से बारात गबरहा स्थित विद्यालय पहुंच गयी। रात के २ बजे कुछ लोग आये और तमंचे के बल पर दूल्हे बने बेटे अशोक का अपहरण कर के ले गए। इस घटना के होने से अफरा तफरी मच गई।
शादी में चढ़ावे के जेवरात हड़पने की दी तहरीर
नकी नियत ख़राब हो गई। इन्हे हड़पने के मकसद से अब जेवर व चढ़ावे के अन्य सामान देने से इंकार कर दिया। कार्यवाही की मांग की है कोतवाली अनिल सिंह ने बताया दोनों पक्षों की तहरीर के अनुसार जाँच उपरांत मामला दर्ज किया जाएगा। इन कारणों से अभी भी वर्षा का घर नहीं बस सका।
दोनों पक्षों में नहीं बनी बात शादी में मध्यस्त बने रहे बी डी सिंह यादव निवासी इचौली व अन्य रिश्तेदारों के प्रयास से दोनों पक्षों में पहले सिलौली और बुधवार को मराठीपुर स्थित एक स्कूल में पंचयात हुई थी। रामसजीवन ने बारात में खर्च हुए साढ़े तीन लाख रूपये की मांग राखी। वहीं रामहेत चढ़ावे में दिए गए जेवरात व अन्य सामान की मांग करता रहा।
दहेज की मांग पर नाटकीय ढंग से गयाब हुआ था अशोक
यदि दहेज़ उत्पीड़न का मामला पुलिस ने नहीं दर्ज किया तो वह इसके लिए उच्चाधिकारियों ने न्याय की गुहार लगएगा। अशोक व भारती की शादी के बीच प्रेमिका वर्षा के साथ शादी के मंडप से चले जाने के मामले में उसके पिता रामहेत ने अपहरण का जो मामला वर्षा व उसके साथ गए राहुल पर दर्ज कराया था उसे अशोक न्यायालय में बयान दर्ज कराकर खारिज कर चूका है।
उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से वर्षा के साथ गया था। इस मामले में वर्षा व राहुल तो बरी हो गए लेकिन भारती व उसके पिता रामसजीवन लगातार पुलिस पर दबाव बनाए हुए हैं। भारती के घरवालों का कहना है कि किसी भी कीमत पर अशोक को नहीं छोड़ा जाएगा। उसे सजा मिले और उसके साथ उसके परिवार पर दहेज़ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाए।