फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired station superintendent and his wife died in road accident

ट्रक की टक्कर से दंपति की मौत, रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक का स्वभाव यादकर नम हुई हर आंख

Sun, 12 May 2019 08:52 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 12 May 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
Retired station superintendent and his wife died in road accident
मृतक दंपति प्रेमचंद्र व विमला देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में रविवार सुबह मोपेड से पत्नी के साथ बहन के घर जा रहे रेलवे के रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बड़े बेटे ने बेला थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना स्थल पर एसडीएम और सीओ बिधूना पहुंचे। 
विज्ञापन


सहायल थाना क्षेत्र के सौथरा गांव निवासी प्रेमचंद्र (65) पुत्र मुंशीलाल कंचौसी रेलवे स्टेशन से स्टेशन अधीक्षक पद से 2016 में रिटायर्ड हुए थे। तब से वह पत्नी विमला देवी (60) के साथ गांव में ही रहते थे। प्रेमचंद्र के दो पुत्र हैं बड़ा राजकुमार व छोटा रवि। दोनों अलीगढ़ में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रविवार सुबह प्रेमचंद्र पत्नी के साथ कन्नौज के सौरिख थानांतर्गत तड़ापुर बहन के घर जा रहे थे। तड़ापुर में बहन की नातिन की शादी होनी है।
विज्ञापन

बेहद मिलनसार प्रेमचंद्र रेलवे की नौकरी में कई जनपदों में रहे

बेला थाना क्षेत्र के सहार चौकी अंतर्गत ग्राम भूलाहार के पास सुबह लगभग छह बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी मोपेड (विक्की) में टक्कर मार दी। दोनों गिरे और ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

एसडीएम बिधूना रमापति, सीओ बिधूना लालता प्रसाद शुक्ल, एसओ बेला विष्णु गौतम, सहार चौकी प्रभारी विश्व प्रकाश आदि मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुत्र राजकुमार ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बेला एसओ का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रक को बरामद कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

बेहद मिलनसार प्रेमचंद्र रेलवे की नौकरी में कई जनपदों में रहे। हादसे की खबर कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर वहां भी शोक जताया गया। जब यह खबर कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के तड़ापुर गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। दंपति प्रेमचंद्र और विमला देवी का बड़ा बेटा राजकुमार अपनी बुआ के घर पर ही था। जैसे ही जानकारी लगी वह भाग कर घटनास्थल पर पहुंचा और कानूनी कार्रवाई पूरी कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed