{"_id":"5d3017608ebc3e6d0179c506","slug":"retired-principal-died-due-to-electric-current-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की झुलसकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आए सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की झुलसकर मौत
Thu, 18 Jul 2019 01:16 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मौत
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहांं विजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आने से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
यह घटना दिबियापुर की है। यहां सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामसनेही शर्मा रोज की तरह अपनी साइकिल से गांव से कुछ दूर दूध लेने जा रहे थे। तभी चकरोड पर पड़ा बिजली का तार वह देख नहीं पाए और उसकी चपेट में आकर झुलसने लगे। लोगों ने जलता देखकर बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी।
काफी देर बाद बिजली सप्लाई बंद हुई। तब तक उनकी झुलसकर मौत हो चुकी थी। बिजली विभाग पर लोगों ने लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार रात साढ़े 9 बजे सड़क पर खुला तार पड़े होने की बिजली कर्मचारियों को सूचना दी गई थी। लेकिन किसी ने आकर ठीक नहीं किया।
विज्ञापन
एसडीएम अनुपम शुक्ला मौके पर पहुंचे। काफी देर बाद बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता भी घटना स्थल पर पहुंचे। जिम्मेदारों पर रिपोर्ट दर्ज करने व विभाग से आर्थिक सहायता दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम को भेजने के लिए राजी हुए।