फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired inspector Son shot himself after posting a status on Facebook In Kanpur dog death

UP: युवक को कुत्ते की मौत का गम!... फेसबुक स्टेटस पर लिखा- हम किसी दूसरी दुनिया में मिलेंगे; खुद को मारी गोली

Mon, 09 Dec 2024 01:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Dec 2024 01:46 PM IST
सार

कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने फेसबुक पर स्टेटस लगाकर खुद को गोली मार ली। पिता ने कहा कि पालतू कुत्ते की मौत से दुखी होकर बेटे ने यह कदम उठाया।

विज्ञापन
Retired inspector Son shot himself after posting a status on Facebook In Kanpur dog death
kanpur News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में एक सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने फेसबुक पर स्टेटस लगाकर खुद को तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने और बेटे की चीखने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और लहूलुहान बेटे को इलाज के लिए हैलट ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


पेट में गोली लगने से अभी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर हुई वारदात पर परिजन पर्दा डाले रहे। रविवार को घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच शुरू की। पिता का कहना है कि पालतू कुत्ते की मौत से दुखी होकर उसने यह कदम उठाया।
विज्ञापन


कल्याणपुर के गूबा गार्डेन के नजदीक रहने वाले हरि विलास शुक्ला सेवानिवृत्त दरोगा हैं। पत्नी रमा देवी गृहिणी हैं जबकि बड़ा बेटा हर्षित प्राइवेट स्कूल में पढ़ाता है। छोटा बेटा सौरभ नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार शाम सौरभ नोएडा से घर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि स्टेशन से वह सौरभ को घर लेकर आए। उसे उदास देख परिवार के लोगों ने परेशानी की वजह पूछी लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। अचानक वह अपने पालतू कुत्ते टायसन (लेब्राडोर) को याद करने लगा जिसकी 20 नवंबर को मौत हुई थी।
Trending Videos

उसे घर के पीछे स्थित खाली प्लॉट में दफनाया गया था। हरि विलास ने बताया कि कुछ देर घर में रुकने के बाद सौरभ टाइसन को दफनाने वाले स्थान पर गया और फिर घर लौटकर सीधे छत पर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो वह खून से लथपथ दर्द से तड़प रहा था। परिजन उसे हैलट लेकर पहुंचे। 
 

एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि हरि विलास वर्ष 2022 में झांसी से यूपी पुलिस के सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए है। उनके भाई भी सेवानिवृत्त दरोगा है। वारदात में इस्तेमाल तमंचा नहीं मिला है। युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की वजह जानने के लिए पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल उसके पेट में गोली फंसी है और डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे हैं।

फेसबुक स्टेटस में लिखा... अलविदा सबको
अलविदा सबको, आप सबके साथ रहना बहुत अच्छा लगा...अगर मैंने किसी को दुख पहुंचाया हो तो मैं सच में माफी चाहता हूं...कृपया मेरी सभी गलतियों के लिए मुझे माफ कर दें, हम फिर किसी दूसरी दुनिया में मिलेंगे...जो लोग सौरभ को जीवित महसूस करना चाहते हैं, कृपया दूसरों की मदद करते रहें, आप सौरभ को जीवित पाएंगे...अलविदा…लव यू पापा......मैं आपको याद करूंगा…।

 

पापा मैं आपके जैसा नहीं बन सका
हैलट में सौरभ से मिलने उसके कई दोस्त पहुंचे। दोस्तों ने कुछ भी बताने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि फोन पर जितनी भी बात होती है, उसमें उसने ऐसा कुछ नहीं बताया, मगर 24 घंटे पहले व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था कि पापा मैं आपके जैसा नहीं बन सका। हालांकि उसने यह स्टेटस डिलीट कर दिया था।
 

पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर का इस्तेमाल करने की रही चर्चा
सौरभ के खुद गोली मारने की घटना को परिजनों ने छिपाए रखा। मीडिया से माध्यम से घटना की जानकारी होने पर पुलिस हरकत में आई। चर्चा रही कि गोली सौरभ के पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली। फिलहाल गोली पेट में फंसी हुई है। साथ ही असलहा भी बरामद नहीं हुआ है। फिर भी एसीपी कल्याणपुर का दावा है कि सौरभ ने तमंचे से खुद को गोली मारी है। कहा कि सौरभ की तबीयत में सुधार होने पर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed