फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Retired captain beaten up and constable line hazir in kannauj

कन्नौज में रिटायर्ड कैप्टन को पीटा, सिपाही लाइन हाजिर

Thu, 12 Aug 2021 02:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, छिबरामऊ (कन्नौज)
 अमर उजाला नेटवर्क, छिबरामऊ (कन्नौज) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 12 Aug 2021 02:32 AM IST
सार

  • वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई, सीएचसी पर पत्नी के साथ वैक्सीन लगवाने गए थे

विज्ञापन
Retired captain beaten up and constable line hazir in kannauj
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पत्नी के साथ वैक्सीन लगवाने पहुंचे रिटायर्ड कैप्टन को पीटते हुए सिपाही धक्का मारते हुए पुलिस जीप तक ले गया। लोगों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसपर एसपी प्रशांत वर्मा ने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन


बुधवार को धमे का ताल निवासी रिटायर्ड कैप्टन राजेंद्र बहादुर पत्नी मीना कुमारी के साथ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन लगवाने गए थे। वैक्सीन लगवाने के लिए राजेंद्र बहादुर की पर्ची बन गई। वृद्ध पत्नी दूर बैठ गईं। रिटायर्ड कैप्टन महिलाओं की लाइन के पास जाकर पत्नी की पर्ची बनवाने लगे। 
विज्ञापन


तभी महिलाओं ने विरोध कर किया। वहां बिना कारण जाने सिपाही संदीप कुमार रिटायर्ड कैप्टन को पीटते हुए धक्के मारकर पुलिस जीप में ले गए। मौके पर लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। रिटायर्ड कैप्टन को छुड़ाने के लिए उनके भाई रिटायर्ड सूबेदार रामबाबू, प्रधान रमेश व परिजन कोतवाली पहुंचे। तब रिटायर्ड कैप्टन को छोड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद एसपी प्रशांत वर्मा ने मारपीट के आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। उधर, दोपहर बाद स्वास्थ्य कर्मी ने रिटायर्ड कैप्टन के खिलाफ अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed