फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Objections to the candidate can show results

रिजल्ट पर अभ्यर्थी जता सकते हैं आपत्तियां

Wed, 13 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Objections to the candidate can show results
प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से परीक्षा के दबाव से निपटने के अनुभव बताने को कहा है।
देहरादून। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यूजीसी नेट परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया। इसके साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि अगर कोई अभ्यर्थी चाहे तो अपनी ओएमआर आंसर शीट की फोटोकॉपी लेने के साथ ही रिजल्ट की गड़बड़ी को चैलेंज भी कर सकता है।
विज्ञापन

सीबीएसई ने 27 दिसंबर 2015 को जूनियर रिसर्च फेलोशिप व असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता के लिए यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन कराया था। परीक्षा में देशभर से भारी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए थे। देहरादून केंद्र से भी करीब छह हजार अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही अभ्यर्थियों को यह भी छूट दी है कि वह अपनी ओएमआर आंसर शीट की फोटोकॉपी 500 रुपये खर्च कर मंगा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 11 मई 2016 से पहले ही आवेदन करना होगा। यह फोटोकॉपी आरटीआई एक्ट के तहत दी जाएगी। आवेदन में अभ्यर्थी को अपना रोल नंबर, नाम और पता सही लिखना होगा। 500 रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के पीछे उन्हें अपना रोल नंबर और नाम भी लिखना होगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी को ओएमआर शीट की फोटोकॉपी स्पीड पोस्ट से उपलब्ध कराई जाएगी। दूसरी ओर, इस रिजल्ट में अगर किसी अभ्यर्थी को कोई आपत्ति है तो वह भी आवेदन कर सकता है। बोर्ड के मुताबिक उसे 5000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर किसी लिखित प्रमाण के साथ आवेदन करना होगा। अगर दावा सही पाया गया तो पैसा वापस मिलेगा लेकिन अगर दावा गलत हुआ तो कोई पैसा वापस नहीं होगा। जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर नेट परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के ई-सर्टिफिकेट उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली नेट की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मई तक किया जा सकता है। सीबीएसई नेट की वेबसाइट www.cbse.nic.in से ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं। मालूम हो कि नेट की परीक्षा इस बार 10 जुलाई को आयोजित होगी। नेट परीक्षा के लिए फीस का भुगतान ई-चालान, डेबिट-क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 13 मई तक किया जा सकता है। आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना करना होगा। जबकि, ओबीसी के लिए फीस 300 रुपये व एससी-एसटी व पीडब्लयूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में दी गई जानकारी में सुधार करने का अवसर प्राप्त होगा। उम्मीदवार 17 मई से 23 नवंबर तक अपने ब्यौरे में सुधार कर सकेंगे।  वहीं, सीबीएसई ने सोमवार रात (11 अप्रैल) को दिसंबर में हुई नेट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परीक्षार्थी www.cbseresults.nic.in पर  अपने नतीजे रोल नंबर व जन्मतिथि डालकर देख सकते हैं। नतीजे घोषित करने के साथ ही सीबीएसई ने हर विषय व श्रेणी के मुताबिक कट ऑफ भी जारी कर दी है। देहरादून ब्यूरो के अनुसार, परीक्षा के लिए उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल और श्रीनगर में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed