फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Rest areas will be built on the highway, 88 thousand truck drivers will be benefited

Kanpur: हाईवे पर बनेंगे आरामगाह...मिलेगा घर जैसा सुख, 88 हजार ट्रक ड्राइवर होंगे लाभन्वित, मिलेंगी ये सुविधाएं

Wed, 07 Feb 2024 10:45 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Feb 2024 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: नेशनल हाईवे पर ट्रक ड्राइवरों के लिए आरामगाह बनेंगे। इससे जिले के 88 हजार ट्रक ड्राइवर लाभन्वित होंगे। इनमें ड्राइवरों के लिए घर जैसी सुविधाएं होंगी। साथ ही, हादसों पर भी अंकुश लगेगा।

विज्ञापन
Rest areas will be built on the highway, 88 thousand truck drivers will be benefited
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिट एंड रन के नए प्रस्तावित कानून के बाद सुर्खियों में आए ट्रक ड्राइवरों के आराम के बारे में भी सरकार ने सोचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषण में ट्रक ड्राइवरों के काम करने के घंटे और उनके दिन रात की मेहनत का जिक्र किया है। कहा कि जो ट्रक और टैक्सी ड्राइवर हैं।

विज्ञापन

वह हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। अक्सर ये ड्राइवर घंटों ट्रक चलाते हैं इनके पास आराम का समय नहीं होता। इनके लिए केंद्र सरकार सभी नेशनल हाईवे पर ड्राइवरों के लिए आधुनिक भवनों का निर्माण करने जा रहा है। भाजपा के अधिकारिक एक्स अकाउंट पर प्रधानमंत्री की सोच को अमल में लाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

इस योजना के अमल में आने पर कानपुर संभागीय परिवहन विभाग में दर्ज 88 हजार ट्रक ड्राइवरों को लाभ मिल सकेगा। इस संदर्भ में आरटीओ राजेश सिंह ने बताया कि सरकार की यह बड़ी सार्थक पहल है। इस योजना के लागू होने के बाद ट्रक ड्राइवरों को सफर के दौरान आराम और अच्छे भोजन के लिए भटकना नहीं पडेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहूलियत के निकाले जा रहे हैं सियासी मायने
पोर्टल पर कानपुर जिले में 88 हजार भारी वाहनों के ड्राइवर दर्ज हैं। लंबी दूरी पर चलने वाले ट्रक ड्राइवर कई दिनों तक सफर में रहते हैं। ये ड्राइवर अक्सर अपनी गाड़ी के केबिन में ही सो जाते हैं। नेशनल हाईवे पर ड्राइवरों को मिलने जा रही इस सुविधा के बाद होने वाले हादसों पर भी काफी हद तक काबू पाया जा सकेगा। लोकसभा चुनावों से पहले ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े ड्राइवर वर्ग को दिए जाने वाली सहूलियत के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed