{"_id":"5c7bdedebdec2256ab4e79ed","slug":"resident-doctor-molest-by-intern-student","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर से इंटर्न छात्रों ने की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर से इंटर्न छात्रों ने की छेड़छाड़
Sun, 03 Mar 2019 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएसवीएम मेडिकल काॅलेज के न्यूरो साइंसेस विभाग की सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ करने वाले दो इंटर्न छात्रों को तत्काल प्रभाव से हॉस्टल से निष्कासित और इंटर्नशिप से निलंबित कर दिया गया है। 24 घंटे के अंदर दोनों छात्रों को हॉस्टल खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया।
ब्वायज हॉस्टल तीन और चार के अधीक्षकों को आदेश के अनुपालन के संबंध में नोटिस दी गई है। जांच कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी अभद्रता करने वाले उन चार छात्रों को चिह्नित करेगी जिन्हें सीनियर रेजीडेंट पहचान नहीं पाईं। शुक्रवार देर रात हैलट से राउंड लेकर लौट रहीं सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मेडिकल कालेज कैंपस स्थित आडिटोरियम के पास इंटर्न छात्रों ने छेड़छाड़ और अभद्रता की थी। दो इंटर्न छात्रों की पहचान हो गई थी।

इंटर्न छात्रों की हरकतों से रेजीडेंट डॉक्टर गुस्से में हैं
रेजीडेंट की शिकायत के आधार पर काॅलेज प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से ब्वायज हॉस्टल तीन में रहने वाले इंटर्न छात्र कौशलेंद्र और ब्वायज हॉस्टल चार के ललितेश की इंटर्नशिप अग्रिम आदेश तक के लिए निलंबित कर दी है। छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया। अब इन्हें छात्रावास का कक्ष आवंटित नहीं किया जाएगा। इन दो छात्रों के अलावा अन्य इंटर्न छात्रों की पहचान के लिए जांच कमेटी गठित कर दी गई है।
कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी के आदेश के बाद प्रॉक्टर डॉ. जीडी ने यादव ने कार्रवाई सुनिश्चित कर दी है। इस मामले में थाने में एफआईआर दर्ज करने के बावत अधिकारियों ने इंकार किया। इंटर्न छात्रों की हरकतों से रेजीडेंट डॉक्टर गुस्से में हैं।
इंटर्न छात्रों को यही रेजीडेंट डॉक्टर पढ़ाते हैं और उन्हें काम सिखाते हैं। घटना से उनमें दुख और गुस्सा है। रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि इसके पहले भी सर्जरी के एक रेजीडेंट के साथ इंटर्न छात्रों ने अभद्रता की थी। इंटर्न छात्र रात को समूह बनाए बैठे थे और रेजीडेंट ने उन्हें रूम पर जाकर पढ़ने की नसीहत कर दी। इस पर वे अभद्रता करने लगे।