फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   reservation start from train, ticket refund from 25

ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन शुरू, टिकट रिफंड 25 से

Sat, 23 May 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
reservation start from train, ticket refund from 25
कानपुर सेंट्रल स्टेशन और रावतपुर स्टेशन के आरक्षण केंद्रों में शुक्रवार को ट्रेन की टिकटों के रिजर्वेशन शुरू हो गए। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अभी एक ही काउंटर पर टिकट बुक हो रहे हैं। पहले दिन इक्का दुक्का लोग ही पहुंचे। ज्यादातर नई दिल्ली और मुंबई जाने वाले यात्री थे, जो यहां पर लॉकडाउन में फंसे थे। तमाम लोग निरस्त हो चुकी ट्रेनों के टिकटों का रिफंड लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें वापस कर दिया गया। 25 मई से टिकटों की वापसी होगी। पहले दिन कानपुर सेंट्रल पर 94 सीटें और रावतपुर स्टेशन पर 24 सीटें बुक हुईं। दोनों जगह करीब 65 हजार कैश आया। शनिवार से सुबह आठ से रात आठ बजे तक आरक्षण केंद्र का काउंटर खुलेगा।
विज्ञापन

25 से गोविंदपुरी, अनवरगंज, पनकी में खुलेंगे काउंटर
गोविंदपुरी, अनवरगंज और पनकी रेलवे स्टेशन पर टिकटों के आरक्षण 25 मई से होंगे। 25 मई से ही रिफंड होना शुरू होगा। रावतपुर स्टेशन से 26 मई से रिफंड होगा। रेलवे को निरस्त ट्रेनों के टिकटों की पूरी रकम वापस करनी है। ऐसे में कैश न होने की वजह से अभी रिफंड नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

प्रभाकर ने बुक कराया पहला टिकट
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर पहले दिन सुबह 10 बजे से बुकिंग शुरू हुई। अहिरवां के रहने वाले प्रभाकर ने श्रमशक्ति एक्सप्रेस का टिकट कानपुर से नई दिल्ली तक का बुक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed