फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Resentment among villagers for throwing religious idols in the field after broken

यूपी: धार्मिक स्थल की प्रतिमाएं तोड़फोड़ के बाद खेत में फेंकने से ग्रामीणों में आक्रोश, काटा हंगामा

Thu, 24 Oct 2019 07:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Oct 2019 07:51 PM IST
विज्ञापन
Resentment among villagers for throwing religious idols in the field after broken
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के गांव अर्रा पहाड़पुर में गुरुवार की सुबह एक धार्मिक स्थल पर रखीं प्रतिमाओं को खेतों में फेंक दिया गया। अन्य सामान तोड़ दिया। भोर में भनक लगते ही तमाम लोग एकत्रित हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमाएं उठाकर धर्मस्थल पर रख दीं।
विज्ञापन


एकत्रित ग्रामीणों को एक आरोपी दिखाई दिया, तो दौड़ाकर दबोच लिया। मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस इस घटना को मारपीट का मान रही है। पकड़े आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। गांव के राकेश कुमार शाक्य के खेत में एक पुराना धार्मिक स्थल है।
विज्ञापन


 

Resentment among villagers for throwing religious idols in the field after broken
आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वहां रखीं प्रतिमाओं को रात में उठाकर खेतों में फेंक दिया गया। वहां रखे अन्य सामान को तोड़ दिया। जब इसकी भनक राकेश को लगी, तो उन्होंने थाने में सूचना दी। इस पर पुलिस वहां पहुंच गई। सबसे पहले खेतों से प्रतिमाएं उठाकर धार्मिक स्थल पर रखी गईं।

पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे जब ग्रामीण एलआईयू के सिपाही को घटना की जानकारी दे रहे थे, उसी समय उन्हें एक आरोपी दिख गया। लोगों ने पकड़ लिया और एलआईयू सिपाही की बाइक पर बैठाकर उसे थाने पहुंचा दिया। उधर, थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश शर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की।

उन्होंने राकेश कुमार शाक्य से तहरीर ली। इसमें उन्होंने गांव के ही तीन युवकों पर प्रतिमाएं खेत में फेंकने व तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। कार्रवाई का भरोसा देकर गुस्साए लोगों को शांत कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि यह मामला प्रतिमाओं को क्षति पहुंचाने का नहीं है। केवल मारपीट का है। पकड़े गए आरोपी सलमान उर्फ सल्लू पुत्र नसीम का शांतिभंग में चालान कर दिया है।

अफवाह से पुलिस हुई परेशान
सुबह ग्रामीणों ने दो पक्षों में तनाव की अफवाह फैला दी। इसकी सूचना मिलते ही आसपास के कई चौकी प्रभारी और एलआईयू का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। जबकि वहां किसी तरह का कोई सामुदायिक तनाव वाली बात नहीं थी। इंस्पेक्टर जयप्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों को हिदायत दी कि यदि इस तरह की झूठी अफवाह फैलाई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed