{"_id":"581a24e34f1c1bac314372ce","slug":"research-park-inaugurates-in-iit-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी कानपुर में रिसर्च पार्क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी कानपुर में रिसर्च पार्क का शिलान्यास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
अाईअाईटी कानपुर में रिसर्च पार्क का शुभारंभ करते मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव विनयशील ओबेराय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी में साइंस एंड टेक्नोलॉजी रिसर्च पार्क का शिलान्यास बुधवार को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव विनयशील ओबेराय ने किया। इसके लिए 70 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। अब सेंटर का निर्माण कार्य शुरू होगा। अगले तीन साल में बनने वाले सेंटर की मदद से रिसर्च और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसका सेटेलाइट सेंटर आईआईटी के नोएडा कैंपस में स्थापित किया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव विनयशील मिश्रा बुधवार को आईआईटी कैंपस पहुंचे। आईआईटी कैंपस, लैब, लाइब्रेरी, लेक्चर हॉल, हॉस्टल और मेस का निरीक्षण किया। इसके बाद पायनियर बैच हॉल में आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. इंद्रनील मन्ना, उप निदेशक प्रो. एके चतुर्वेदी, सभी डीन और एचओडी के साथ मीटिंग की। सचिव ने कहा कि रिसर्च का फायदा आम पब्लिक को मिले, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। बिजली, पानी और प्रदूषण पर विशेष शोध की जरूरत है। सस्ते मकान बनें और पब्लिक को मिल सकें, इसपर आईआईटीयंस को काम करना चाहिए। मंत्रालय के सचिव ने एक हॉस्टल का उद्घाटन भी किया।