प्रसपा जिलाध्यक्ष सहित दो पर हत्या की रिपोर्ट, शीतगृह में मिला था शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी सुखेंद्र सिंह मानिकपुर दहेलिया स्थित डॉक्टर जितेंद्र सिंह के कोल्ड स्टोरेज में गार्ड था। शुक्रवार शाम को वह दो दिन बाद ड्यूटी करने गया था। शनिवार दोपहर को करीब एक बजे उसका शव शीतगृह के कार्यालय में छत में लगे कुंडे में अंगौछे के फंदे से लटका मिला था। इसके बाद परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर पुलिस पर पथराव भी किया था। पुलिस ने किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया था।
आरोप- हत्या कर शव फंदे से लटका दिया
उसके बेटे विवेक यादव उर्फ कन्हैया ने रविवार को प्रसपा जिलाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह यादव व शीतगृह के प्रबंधक कौशल आदि के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 29 मार्च को शाम छह बजे प्रबंधक कौशल ने फोन करके पिता को शीतगृह बुलाया। साथ ही बताया कि उनके बकाया पचास हजार दे दिए जाएंगे। इस पर वह बंदूक लेकर शीतगृह चले गए। बाद में कौशल ने उसे फोन कर बताया कि उसके पिता ने फांसी लगा ली है। जब वह परिजनों के साथ वहां पहुंचा तो शव फंदे पर लटका मिला। वहां कोई कर्मचारी भी नहीं था।
आरोप लगाया कि बकाया रुपये की वजह से आरोपियों ने पिता की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। इस मामले की जांच कोतवाल को सौंपी गई है। देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से श्वांस नली अवरुद्ध होने से मौत होने की पुष्टि की गई है। कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।